फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   cm daura

Jhansi News: टिकट के दावेदारों ने दिखाई ताकत, जुलूस के साथ पहुंचे

Fri, 25 Nov 2022 08:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
cm daura
झांसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन के दौरान निकाय अध्यक्ष व वार्ड के सदस्य पद के टिकट के दावेदारों ने अपनी ताकत दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वे ढोल - नगाड़ों के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में लोगों को लाने की जिम्मेदारी विधायकों व पार्टी के अन्य पदाधिकारियों को सौंपी गई थी। जबकि, भाजपा से टिकट की मांग कर रहे दावेदारों को पार्टी नेताओं की ओर से यह जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने बखूबी इसका निर्वहन किया। अपना टिकट पक्का करने की खातिर दावेदार अपने समर्थकों की भीड़ के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचे। इनमें महानगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के निकाय के दावेदार भी शामिल रहे। उन्होंने आयोजन स्थल के बाहर खूब अपना शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

15 मिनट की देरी से पहुंचे सीएम
झांसी। सीएम के हेलीकॉप्टर को 10.50 बजे पुलिस लाइन में बनाए गए हेलीपैड पर उतरना था, परंतु वह 11.05 बजे पहुंचे। इसके तुरंत बाद 11.18 बजे उनका काफिला लक्ष्मी व्यायाम मंदिर पहुंच गया। 11.58 बजे सीएम ने मंच पर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया। दोपहर 12.09 बजे मंच से बटन दबाकर विकास की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। साथ ही डीएम रविंद्र कुमार द्वारा जिले के पर्यटन पर लिखी गई पुस्तक का लोकार्पण किया। 12.12 बजे मुख्यमंत्री का उद्बोधन शुरू हुआ, जो 12.40 बजे तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबुद्धजनों ने किया सीएम का स्वागत
झांसी। प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में पहुंचे सीएम का प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा, समाजसेवी कंचन आहूजा, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष उदय राजपूत, अखिलेश गुप्ता (नीलू रक्सा), डा. कुबेरनाथ मिश्रा, व्यापारी नेता अशोक जैन एवं पूर्व ओलंपियन अशोक ध्यानचंद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed