फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   clock in railway insititute tower

रेलवे इंस्टीट्यूट के टावर पर फिर लगेंगी घड़ियां

Tue, 04 Dec 2018 01:42 AM IST
jhansi
jhansi Updated Tue, 04 Dec 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
clock in railway insititute tower
रेलवे इंस्टीट्यूट - फोटो : demo
सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट भवन के टावर पर ढाई दशक बाद फिर से विशाल घड़ियां नजर आएंगी। टावर की चारों दिशाओं में लगने वाली इन घड़ियों का आकार सवा चार फीट का होगा। संकेत एवं दूरसंचार विभाग से स्वीकृति मिल गई है।  प्रस्ताव मुंबई रेलवे के बायखला वर्कशॉप भेज दिया गया है, जिसे जल्द अनुमति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट 100 वर्ष से भी अधिक पुराना माना जाता है। यहां अंग्रेज और रेलवे के अधिकारी हॉकी, क्रिकेट समेत विभिन्न खेल खेलते थे। यूरोपीय वास्तु शैली में बने इंस्टीट्यूट के मुख्य भवन के टावर पर लगभग 25 वर्ष पहले चार - चार फीट की विशाल घड़ियां लगी थीं, जो पांच साल चलने के बाद खराब होने पर हटा दी गईं। ज्यादातर लोग अब इन घड़ियों को भूल चुके हैं लेकिन अब फिर से टावर पर विशाल घड़ियां लगी दिखेंगी। रेलवे प्रशासन नवंबर 2017 से इंस्टीट्यूट के भवन का रंगरोगन, मरम्मत आदि काम करा रहा है। इंस्टीट्यूट की तरफ से भेजे गए टावर पर घड़ी लगाने के प्रस्ताव को 30 अक्तूबर 2018 को संकेत एवं दूरसंचार विभाग से स्वीकृति मिल गई है। अब प्रस्ताव मुंबई रेलवे के बायखला वर्कशॉप भेजा गया है। इंस्टीट्यूट के सचिव मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि इन घड़ियों को रेलवे का एसएनटी विभाग खरीदेगा। मुंबई के बायखला वर्कशॉप से प्रस्ताव को जल्द हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बाक्स..  
इंस्टीट्यूट के पार्क में देखें भाप वाला इंजन
आपको भाप वाला इंजन देखना है, तो सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के पार्क आएं। यह इंजन कभी पंजाब मेल में लगता था, जिसे वर्ष 1990 में लोगों को देखने के लिए पार्क में रखा गया। हालांकि, देखरेख के अभाव में इस इंजन का स्वरूप बहुत बदल चुका था लेकिन अब इसकी मरम्मत व रंगरोगन किया गया है। जानकारों के अनुसार यह इंजन रेलवे की महत्वपूर्ण विरासत है। जो अब ट्रैक पर नजर नहीं आते हैं। ऐसा भाप वाला इंजन वर्तमान में सिर्फ डीआरएम आफिस के सामने और रेलवे वर्कशॉप में देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed