फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Needy players to receive a monthly scholarship of 2,000.

Jhansi News: जरूरतमंद खिलाड़ियों के लिए हर माह मिलेगी दो हजार रुपये की स्कॉलरशिप

Sun, 30 Aug 2026 02:08 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 30 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Needy players to receive a monthly scholarship of 2,000.
झांसी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से शनिवार को कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी और मलखंभ की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी गौरांग राठी ने आर्थिक रूप से कमजोर, निर्धन और दिव्यांग खिलाड़ियों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बहुमुखी विकासार्थ ‘स्कॉलरशिप’ के रूप में प्रतिमाह दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता शुरू करने की घोषणा की।
विज्ञापन

खेल दिवस पर पहली बार इस स्कॉलरशिप के तहत खिलाड़ियों को चेक प्रदान किए गए। यह पुरस्कार प्रतिमाह जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति की ओर से एक साल तक दिया जाएगा। एक साल बाद बेहतर प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। यदि प्रदर्शन में गिरावट आती है तो यह स्कॉलरशिप उस खिलाड़ी के लिए रोक दी जाएगी। प्रतियोगिता में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, ओलंपियन खिलाड़ी राजिंदर सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह, जिला युवा कल्याण एवं प्राविधिक विकास अधिकारी सहित खेल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कबड्डी में एलवीएम जीती
कबड्डी अंडर-18 बालक वर्ग में एलवीएम प्रथम और एलवीएम द्वितीय के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें एलवीएम द्वितीय ने जीत हासिल की। निर्णायक मंडल में प्रेम सिंह, चंदी प्रसाद सेन, प्रदीप कुमार सिंह और जितेंद्र कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैडमिंटन में राम पहले स्थान पर
बैडमिंटन अंडर-18 में बालक वर्ग में राम मिश्रा पहले, सेफान दूसरे और प्रवीर तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कु. हरगुन साहू पहले, कीर्ति बानखरे दूसरे और तनिष्का पुनिया तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में कमल मल्होत्रा, अनुपमा यादव और जितेंद्र चौरसिया रहे। हॉकी अंडर-14 बालक वर्ग खेलो इंडिया स्टेडियम ने एलवीएम को 3-1 से हराया। निर्णायक मंडल में अशोक ओझा और सुनीता तिवारी रहीं। मल्लखंभ अंडर-18 बालक वर्ग में ओम साहू पहले, अनुज यादव दूसरे और प्रिंस तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कु. सोमिनिया कुशवाहा पहले, रेणुका कुशवाहा दूसरे और आरती सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में रवि प्रकाश, अनिल पटेल, रंजीत सिंह और हेमंत सिंह रहे।

अंतरराष्ट्रीय और उभरती प्रतिभाओं का सम्मान
वर्तमान में जिले का गौरव बढ़ा रहे अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी केतन कुशवाहा, एथलीट अंशु रजक, तैराक जिया यादव और चंचल पाठक को स्मृति चिह्न, पगड़ी व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इन्हें जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की ओर से क्रमश: 11 हजार, 11 हजार, 11 हजार और पांच हजार की प्रोत्साहन राशि दी गई। आर्थिक रूप से कमजोर दिव्यांग उदीयमान खिलाड़ी-दीपक, वैशाली साहू और सन्ती को दो-दो हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed