फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   classes at bjp office soon

भाजपा कार्यालय पर लगेंगी बौद्धिक विकास की कक्षाएं

Sun, 07 Jul 2019 08:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
classes at bjp office soon
भाजपा कार्यालय पर लगेंगी बौद्धिक विकास की कक्षाएं
विज्ञापन

झांसी। भाजपा कार्यालय पर जल्द ही बौद्धिक विकास की कक्षाएं लगेंगी। इस कक्षा में दस साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति लाभ ले सकेगा। इसमें घरेलू नुस्खे, संस्कृत से लेकर हर विषय की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी। शुरूआत में तीन महीने का चार्ट बनाया जा रहा है।
भाजपा महानगर की टीम जल्द ही एक नई पहल करने जा रही है। लोगों के बौद्धिक विकास के लिए तहसील स्थित कार्यालय में बने नए हॉल में कक्षाएं लगने जा रही हैं। यह कक्षा शाम को छह से सात बजे तक लगेंगी। इसमें 15 दिन संस्कृत, 15 दिन अंग्रेजी, 15 विशेष विषय पढ़ाएंगे जाएंगे। साथ ही घरेलू नुस्खे, व्यक्तित्व विकास की भी कक्षाएं लगेंगी। विषय विशेषज्ञ इन कक्षाओं में पढ़ाएंगे। फिलहाल अभी कक्षाओं के संचालन के लिए तीन महीने का चार्ट तैयार किया गया है। मालूम हो कि आधुनिक नए हॉल में एक साथ 160 लोग बैठ सकते हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी ने बताया कि 10 जुलाई के बाद इन कक्षाओं को शुरू करने की तैयारी है। तिथि जल्द ही तय हो जाएगी। इन कक्षाओं का दस वर्ष से ऊपर के लोग लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed