फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Class starts in the schools will cause the bell

स्कूलों में क्लास शुरू होने पर बजेगी घंटी

Sat, 11 Jun 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Jun 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Class starts in the schools will cause the bell
school , jhansi news - फोटो : demo
झांसी। परिषदीय स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां खत्म होते ही समय सारिणी के आधार पर पठन-पाठन होगा। इसके लिए प्रत्येक स्कूल में क्लास शुरू होते ही अब घंटी बजना अनिवार्य होगा, ताकि अभिभावकों को पता चल सके कि विद्यालय में पठन पाठन हो रहा है। वहीं, इसकी पुष्टि प्रशासन को ग्रामीण क्षेत्र के लेखपाल व सचिव कराएंगे। उक्त सूचना के आधार पर संबंधित विद्यालय में पठन-पाठन की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के मुताबिक हॉल ही में सीडीओ ने खंड शिक्षा अधिकारियों एवं जिला समन्वयकों के साथ बैठक की थी, जिसमें सभी स्कूलों की समय सारिणी को उन्होंने जांचा। जिससे पता चला कि किस घंटे में शिक्षक ने क्या पढ़ाई कराई। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि शिक्षक समय सारिणी के अनुसार पठन-पाठन सुनिश्चित करें, ताकि शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार आए।
विज्ञापन


वहीं, प्रत्येक परिषदीय स्कूल में निर्धारित समय सारिणी के आधार पर घंटी बजना अनिवार्य है, ताकि अभिभावक जान सकें कि विद्यालय में अध्यापन कार्य हो रहा है। वहीं, बच्चों को भी समय सारिणी के अनुसार पढ़ाई करने की गंभीरता का अहसास होगा। इसकी सूचना ग्रामीण क्षेत्र में लेखपाल व ग्राम पंचायत सचिव देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed