फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Class IV employee of Education Department committed suicide by hanging himself.

Jhansi News: शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 27 Jan 2024 11:49 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Class IV employee of Education Department committed suicide by hanging himself.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शहर कोतवाली इलाके में शिक्षा विभाग के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने की वजह मानसिक अवसाद को बताया जा रहा है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

डडियापुरा निवासी नरेश तिवारी (40) शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। मृतक के चचेरे भाई राजीव ने बताया कि नरेश के पिता रामबाबू शिक्षा विभाग में कार्यरत थे। दो साल पहले उनकी मौत हो गई थी। अनुकंपा के आधार पर नरेश को शिक्षा विभाग में नौकरी मिली थी। बृहस्पतिवार की रात नरेश घर आए और अपने कमरे में सोने चले गए। देर रात आहट होने पर मां जाग गईं और नरेश के कमरे पर पहुंची। कमरा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर उन्होंने खिड़की से देखा तो नरेश फंदे पर लटका हुआ था। मां ने रिश्तेदारों को फोन लगाया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नरेश को नीचे उतारा और आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो भाइयों में नरेश बड़ा था। छोटा भाई प्रदीप बाहर रहता है। करीब सात दिन पहले नरेश की पत्नी मीनाक्षी दोनों बच्चों को लेकर मायके गई थी। घर पर नरेश और उसकी मां कृष्णा थीं। परिजनों ने बताया कि कि नरेश की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, न ही घर पर कोई विवाद हुआ। वह कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहा था। इस वजह से उसने यह कदम उठाया गया। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मानसिक अवसाद के चलते आत्महत्या करने की वजह सामने आई है। हालांकि, मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed