{"_id":"6868fe08eab8ce747e015fb9","slug":"class-eight-student-dies-in-school-while-playing-kabaddi-in-jhansi-2025-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी खेलते-खेलते बच्चे की मौत: स्कूल में अचानक गिरा अरुण फिर न उठा, बेबस बुआ की बात सुन भर आएगी आंख; Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी खेलते-खेलते बच्चे की मौत: स्कूल में अचानक गिरा अरुण फिर न उठा, बेबस बुआ की बात सुन भर आएगी आंख; Video
Sat, 05 Jul 2025 04:44 PM IST
विकास कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: विकास कुमार
Updated Sat, 05 Jul 2025 04:44 PM IST
सार
प्राचार्य सीताशरण का कहना है कि अरुण कबड्डी खेल रहा था। अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। बुआ ने बताया कि अरुण के पिता मजदूरी करने गए हैं जिन्हें सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
मृत छात्र और साथ खड़ी बुआ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के झांसी स्थित समथर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे खेलते समय क्लास आठ में पढ़ने वाले छात्र की मौत हो गई है। छात्र की बुआ रजनी का कहना है कि भाई राजेश का पुत्र अरुण (14) उच्च प्राथमिक विद्यालय में कबड्डी खेल रहा था। खेलते समय अरुण अचानक गिर गया।
विज्ञापन
Trending Videos
स्कूल प्रशासन ने तुरंत सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज के रास्ते में उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राचार्य सीताशरण का कहना है कि अरुण कबड्डी खेल रहा था। अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। बुआ ने बताया कि अरुण के पिता मजदूरी करने गए हैं जिन्हें सूचित कर दिया है।
