फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Class 9 student hangs herself, dies.

Jhansi News: कक्षा नौवीं की छात्रा फंदे पर झूली, मौत

Sun, 20 Sep 2026 12:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Class 9 student hangs herself, dies.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के महावीरन मोहल्ले में एक 14 साल की छात्रा का शव फंदे पर झूलता मिला। वह 9वीं कक्षा में पढ़ती थी और कोचिंग से लौटने के बाद उसने यह कदम उठाया। परिजन और पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा पाए हैं।
सुरेंद्र सिंह परिहार की बेटी ईशू परिहार शुक्रवार दोपहर स्कूल से घर लौटी थी। शाम 4 बजे वह कोचिंग गई और वहां से अपने भाई शिव को घर भेज दिया। ईशू अपनी सहेलियों के साथ घर आई और फिर एक सहेली के घर किताब लेने चली गई। शाम करीब 7:30 बजे वह घर लौटी और अपने कमरे में फांसी लगा ली। नवाबाद थाना प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया है। प्रेमनगर थाना पुलिस मामले की आगे की जांच करेगी।
विज्ञापन

जांच जारी, कारण अज्ञात
पिता सुरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि ईशू पढ़ाई में बेहद होशियार थी और 8वीं कक्षा में उसके करीब 78 फीसदी अंक आए थे। उसके पास मोबाइल फोन नहीं था और घर में कोई विवाद भी नहीं हुआ था। परिजनों को पढ़ाई को लेकर भी कोई तनाव नहीं दिखा। ईशू ने यह कदम क्यों उठाया, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने सहेलियों से भी पूछताछ की है, लेकिन वे भी कुछ नहीं बता पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed