{"_id":"582dfe614f1c1b5536900c53","slug":"clash-of-clans-polytechnic-students-threw-stones","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक में छात्रों गुटों में संघर्ष, पथराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक में छात्रों गुटों में संघर्ष, पथराव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime news jhansi
- फोटो : demo
कालेज प्रशासन ने छात्रों को समझाबुझा कर उनके हॉस्टल भिजवाया।
पॉलीटेक्निक के छात्र विश्वरमैया और रमन हास्टल में रहते हैं। दोनों की हास्टल के छात्रों के बीच वर्चस्व कायम करने को लेकर तीन दिन से तनातनी चल रही है। बुधवार की देर रात भी दोनों गुटों के छात्र सामने-सामने आ गए थे। कालेज प्रशासन मौके पर पहुंचा और समझा बुझाकर शांत कर दिया था। बृहस्पतिवार की रात लगभग साढ़े दस बजे हास्टल से ही गालीगलौज शुरू हुआ और फिर दोनों गुट वहां से निकलकर सड़क पर आ गए। देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे और जमकर पथराव हुआ। इससे अफरातफरी मच गई। हॉस्टल के वार्डन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छात्रों का समझाने का प्रयास किया मगर सफल नहीं हो सके। विवाद बढ़ते देख उन्होंने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। कालेज के कुछ अधिकारी सीपरी बाजार थाना पुलिस को सूचना देकर मौके पर पहुंचे। देर रात छात्रों का समझा बुझाकर शांत कर दिया गया। कालेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि दोनों हास्टल के छात्रों के बीच में झगड़ा हुआ है। विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।