फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   civil sarjan sehit 5 saspend

सिविल सर्जन सहित पांच सस्पेंड

Wed, 16 Oct 2019 08:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
civil sarjan sehit 5 saspend
docter
सिविल सर्जन सहित पांच सस्पेंड
विज्ञापन

करैरा (मप्र.)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला अस्पताल में एक शव के पांच घंटे तक बेड पर पड़े रहने और शव की आंखों में चीटियां पड़ने के मामले में कलेक्टर अनुग्रहा पी ने सिविल सर्जन सहित पांच लोगों को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई कमिश्नर के निर्देश पर की गई। वहीं, सस्पेंड होने से पहले सिविल सर्जन अचानक बीमार हो गए। जिन्हें उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों एमपी के शिवपुरी जिला अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाले हुए घटनाक्रम ने स्वास्थ्य विभाग की संवेदनशीलता की सारी पोल कर दी। मामला सुर्खियों में आने के बाद हरकत में आए शासन व प्रशासन ने सख्ती दिखाई। जांच करने पहुंची कलेक्टर अनुग्रहा पी ने बताया कि कमिश्नर के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ. पीके खरे व इलाज में लापरवाही बरतने पर डॉ. दिनेश राजपूत सहित स्टॉफ की तीन नर्सों को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन

उधर इस मामले में कार्रवाई से पहले जिला अस्पताल के सिविल सर्जन अचानक बीमार हो गए और उन्हें अस्पताल के आईसीयू में उन्हें भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। रेफर किए जाने से पहले वह बीमारी की अवस्था में भी एंबुलेंस में लोगों से बतियाते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed