फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   City bus travel becomes cheaper...fare reduced by Rs 5

Jhansi News: सिटी बसों का सफर हुआ सस्ता... पांच रुपये तक कम हुआ किराया

Fri, 26 Apr 2024 05:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
City bus travel becomes cheaper...fare reduced by Rs 5
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। महानगर में एक छोर से दूसरे छोर तक जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। झांसी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने सिटी बसों के किराये में कटौती कर दी है। अब तक बसों का न्यूनतम किराया 12 रुपये था, जिसे घटाकर 10 रुपये कर दिया गया है।

झांसी से विभिन्न मार्गों पर 25 सिटी बसें संचालित की जाती हैं। जिसके चलते रोजाना तीन हजार से अधिक यात्री सिटी बस में सफर करते हैं। ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा तय की गई नई किराये की दरों के मुताबिक बस स्टैंड से ओरछा का किराया 20 रुपये से घटाकर 15 रुपये कर दिया गया है। बस स्टैंड से बरुआसागर का किराया 35 से 30, चिरगांव का किराया 50 से 45, पारीछा का 35 से 30, बड़ागांव का किराया 30 से 25 कर दिया गया है। वहीं रानी लक्ष्मीनगर से नगरा हाट का किराया 12 रुपये से दस रुपये, रेलवे स्टेशन से नगरा हाट तक का किराया 20 से 15, सीपरी से नगराहाट का किराया 20 रुपये से घटाकर दस कर दिया गया है। इलाइट चौराहे से नगरा तक का किराया 20 रुपये से घटाकर 15 रुपये किया गया है। यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए सिटी बसों के कराये में कटौती की गई है। नई दरों को मशीन में फीड करने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश जारी कर किराये की घटी हुई दरें लागू कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

झांसी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के सीईओ संतोष ने बताया कि मुख्यालय के आदेश पर किराये में कटौती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed