फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Christian Services president receives mobile message threatening to kidnap daughter

Jhansi News: क्रिश्चियन सर्विसेज अध्यक्ष को मोबाइल पर मैसेज भेजकर दी गई बेटी अगवा करने की धमकी

Tue, 25 Nov 2025 02:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Christian Services president receives mobile message threatening to kidnap daughter

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। यूनाइटेड क्रिश्चियन सर्विसेज अध्यक्ष एनसी थामस को अज्ञात लोगों ने उनकी नाबालिग बेटी को अगवा कर ले जाने की धमकी दी है। उन्होंने नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।




झोकनबाग के क्रिश्चियन हॉस्पिटल कैंपस निवासी एनसी थामस ने बताया कि वह संस्था की अध्यक्ष है। इस संस्था का कार्यकारी अध्यक्ष हरेंद्र मसीह है। कुछ भू-माफिया ट्रस्ट की जमीन हड़पना चाहते हैं। उसके विरोध करने की वजह से वे लोग उसे लगातार धमका रहे हैं। 17 नवंबर की रात साढ़े 12 बजे मोबाइल पर मैसेज भेजकर उसे धमकाया गया। गाली गलौज करने के साथ ही बेटी को अगवा करने के लिए भी धमकाया। इसके बाद भी उसने कई बार मैसेज भेजकर धमकी दी। पुलिस को उन्होंने मैसेज का स्क्रीन शॉट भी सौंपा। जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस मामले में हरेंद्र मसीह को जेल भी भेजा जा चुका। नवाबाद थाना प्रभारी जेपी पाल के मुताबिक मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed