{"_id":"626ad23e7f07ca5d4524292d","slug":"chowkidar-ki-hatya-jhansi-news-jhs219627278","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार की पत्थर से कूचकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार की पत्थर से कूचकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी/लहचूरा। लहचूरा थाना के बरुआमाफ गांव में तालाब की रखवाली करने वाले चौकीदार की अज्ञात बदमाशों ने पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। उसका शव धसान नदी के किनारे से बरामद हुआ है। हत्या की सूचना पर सीओ अरूण कुमार चौरसिया समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने यहां से खून सना पत्थर समेत एक नुकीला औजार बरामद किया है।
मऊरानीपुर के कदौरा गांव निवासी भैय्यालाल (52) पुत्र चंदू रायकवार लहचूरा में तालाब की रखवाली करता था। यहीं एक झोंपड़ी बनाकर रहता था। बुधवार रात से उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। फोन पर बात न होने से उसका पुत्र लालाराम घबड़ा उठा। उसको तलाशते हुए वह बरुआमाफ गांव पहुंच गया। यहां भैय्यालाल अपनी झोंपड़ी मे नहीं था। शाम करीब चार बजे उसका शव धसान नदी के पास क्षत-विक्षत हाल में पड़ा मिला। उसके सिर को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया था। शव मिलने की बात सुनते ही इलाके में सनसनी फैल गई। थोड़ी देर में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। फोरेंसिक टीम को बुला लिया गया। पुलिस ने पास में खून से सना पत्थर एवं एक नुकीला औजार भी बरामद किया। आसपास शराब की बोतलें भी पड़ी हुईं थीं। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने किसी के साथ रंजिश होने की बात से इंकार किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
हत्या की वजह अभी मालूम नहीं चल सकी है। इसकी पड़ताल की जा रही है। परिवार के लोगों से बात की गई है। हत्या के खुलासे के लिए टीम बना दी गई है।
अरूण चौरसिया
सीओ, मऊरानीपुर