फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chocolate Day: Give the gift of healthy chocolate to your partner.

चॉकलेट डे : अपने पार्टनर को दें हेल्दी चाॅकलेट का तोहफा

Sun, 09 Feb 2025 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Chocolate Day: Give the gift of healthy chocolate to your partner.

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। वेलेंटाइन वीक में आज 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाएगा। चॉकलेट आपसी मिठास की प्रतीक मानी जाती है। युवा आज चॉकलेट देकर अपने आपसी रिश्ते में मिठास घोलेंगे। अपने पार्टनर को चॉकलेट गिफ्ट कर रिश्ते को और मजबूती देंगे।



बाजार में उपलब्ध अधिकतर लोकप्रिय चॉकलेटों में स्वाद तो हाेता है लेकिन स्वास्थ्यवर्धक गुण नहीं होते। यह आपकी सेहत से भी समझौता कर सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए झांसी की शिवानी बुंदेला और बुंदेलखंड विवि के फूड टेक्नोलॉजी के शिक्षक-विद्यार्थियों ने विकल्प तलाशने शुरू कर दिए। इसमें उन्हें खासी सफलता भी मिली। फूड टेक्नोलॉजी से बीटेक स्नातक शिवानी बुंदेला ने बेर से भरी चॉकलेट बनाने में सफलता हासिल की और अपना स्टार्टअप शुरू किया। आज उनकी चाॅकलेट की मांग न सिर्फ बुंदेलखंड में बल्कि विदेशों में भी है। उन्होंने बताया कि बेर फिल्ड डार्क चॉकलेट बाहर से चॉकलेट और अंदर से बेर से भरी होती है। यह विटामिन-सी, जिंक और आयरन से परिपूर्ण होती है। यह बाजार के साथ-साथ ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


बुंदेलखंड विवि की फूड टेक्नोलॉजी की प्रोफेसर डॉ. नुपुर गौतम ने बताया कि बाजार में उपलब्ध पाॅपुलर चाॅकलेट जो स्वास्थ्य के लिए सेहतमंद भी नहीं। इसके विकल्प के रूप में श्री अन्न से बनी रागी मिलेट चॉकलेट बनाई गई है। इसमें स्वाद के साथ-साथ श्रीअन्न के स्वास्थ्यवर्धक गुण भी मिलते हैं। यह कैल्सियम, आयरन और प्रोटीन से भरपूर है। फाइबर की उच्च मात्रा शुगर के अवशोषण को कम करती है और पाचन क्रिया बेहतर करती है। यह अभी विवि में बने मिलेट पॉइंट में उपलब्ध हैं। जल्द ही बाजार में भी उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed