फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Children celebration culture progrrame

बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Thu, 19 Nov 2020 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Children celebration culture progrrame
झांसी। कंपोजिट परिषदीय आदर्श कन्या जूनियर हाईस्कूल में रानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर छात्राओं ने गीत, नाटक और फैंसी ड्रेस की प्रस्तुति दी। बालिकाओं ने केक काटकर खुशियां मनाईं। कार्यक्रम में एसआरजी मोनिका सिंह, एआरपी पीयूष अग्रवाल, प्रधानाध्यापिका हेमलता त्रिपाठी, सहायक अध्यापिका अमिता सत्यवादी, बबिता यादव मौजूद रहे। वहीं, नगर निगम में लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप जलाकर नगर आयुक्त अवनीश राय और अधिकारियों ने नमन किया। साथ ही नगर निकाय कर्मचारी महासंघ ने नगर निगम परिसर में दीप जलाए। इस मौके पर अध्यक्ष जितेंद्र भाटिया, लेखा विभाग के राजकिशोर, संजय शर्मा, जेई रामअवध यादव, देवीलाल शर्मा, स्टेनो नगर आयुक्त प्रमेंद्र गुप्ता, करन, राजेश, लखन, अमित, अशोक कुमार मौजूद रहे। जिला बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर झालरें जलाईं और दीपांजलि की। अध्यक्ष अनूप यादव, महासचिव जावेद, ओमप्रकाश राय, राकेश यादव, रवि यादव, लोकेंद्र यादव, पप्पू रायल, राजीव श्रीनाथ मौजूद रहे। पार्षद प्रदीप नगरिया के कार्यालय पर दीप जलाए गए। मिष्ठान्न वितरण किया गया। इस मौके पर प्रदीप सरावगी, मोहन, संदीप, दीनदयाल मौजूद रहे। वहीं, बाहर ओरछा गेट पर पार्षद प्रदीप खटीक के नेतृत्व में चौराहा सजाकर और दीपांजलि कर रानी को याद किया। इस मौके पर विनय, अमित, विक्की, संतोष, हाजी नफीज कुरैशी, राजकुमार सिंधी मौजूद रहे। सिविल लाइंस निवासी शिक्षिका अनुपमा परमार्थी ने दीपांजलि की। वहीं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शारदा सत्यवादी ने दीपांजलि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed