{"_id":"623e0ffb94e4df1d761bde73","slug":"children-are-taking-the-protective-shield-of-corona-with-the-mantra-education-too-medicine-too-jhansi-news-jhs2173784143","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य : ‘पढ़ाई भी-दवाई भी’ मंत्र के साथ बच्चे ले रहे कोरोना का सुरक्षा कवच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य : ‘पढ़ाई भी-दवाई भी’ मंत्र के साथ बच्चे ले रहे कोरोना का सुरक्षा कवच
Sat, 26 Mar 2022 06:06 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 06:06 AM IST
सार
शुरुआती छह टीकाकरण दिवसों में ही 1861 बच्चों ने कोरोना की वैक्सीन लगवा ली है। बच्चों के स्कूल भी खुल चुके हैं। ऐसे में वो ‘पढ़ाई भी-दवाई भी’ मंत्र के साथ टीकाकरण केंद्रों पर पूरे जोश के साथ पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
सीएचसी में लगाई गई वैक्सीन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना टीकाकरण हो लेकर बच्चों में भी काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। शुरूआती छह टीकाकरण दिवसों में ही 1861 बच्चों ने कोरोना की वैक्सीन लगवा ली है। बच्चों के स्कूल भी खुल चुके हैं। ऐसे में वो ‘पढ़ाई भी-दवाई भी’ मंत्र के साथ टीकाकरण केंद्रों पर पूरे जोश के साथ पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
जिले में 12 से 14 साल तक के 84,660 बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इन्हें कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है। चूंकि, अभी कोरोना टीकाकरण के साथ-साथ पोलियो वैक्सीनेशन का भी अभियान चल रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी उसमें भी लगी हुई है। स्वास्थ्य विभाग भी टीकाकरण केंद्रों पर आने वाले बच्चों को वैक्सीन लगा रहा है। 28 मार्च को पोलियो अभियान खत्म होते ही स्कूलों में टीकाकरण शिविर लगाया जा सकता है। इसके बावजूद छह टीकाकरण दिवसों में साढ़े अट्ठारह सौ से ज्यादा बच्चे वैक्सीन लगवा चुके हैं। कई बच्चों को तो परिजन टीकाकरण केंद्रों पर लेकर जा रहे हैं, तो कई बच्चे खुद माता-पिता से वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्र पहुंचाने पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन
28 दिन में लगता है दूसरा टीका, एक साल तक मिलेगी सुरक्षा
जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि पहली वैक्सीन लगने के बाद दूसरी 28 दिनों के बाद लगती है। दोनों डोज लगने के 45 दिन बाद इम्यूनिटी बन जाती है। फिर ये टीका एक साल तक कोरोना के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
ये भी जानें
- जिले में अभी 44 हजार से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं
- cowin.gov.in पर जाकर ऑनलान पंजीकरण करा सकते हैं
- केंद्र पर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा दी गई है
- टीका लगवाने के पहले कुछ खाकर जरूर आएं
कब कितनों ने लगवाई वैक्सीन
दिनांक टीका लगा
16 मार्च 20
21 मार्च 437
22 मार्च 444
23 मार्च 320
24 मार्च 290
25 मार्च 350
स्कूल खुल चुके हैं और कोरोना के इक्का-दुक्का केस आ रहे हैं। ऐसे में महामारी को लेकर डर था। अब वैक्सीन लग गई है तो डर भी खत्म हो गया है।
- पुष्कर स्वामी
टीके की काफी दिनों से प्रतीक्षा कर रहा था। परिजनों से कहा कि मुझे वैक्सीन लगवानी है, इसलिए केंद्र पर ले चलिए। टीका लगवाने में कोई भी दिक्कत नहीं हुई।
- धैर्य
अभी कोरोना के साथ-साथ पोलियो टीकाकरण अभियान भी चल रहा है। ऐसे में स्टाफ पोलियो ड्रॉप पिलाने में भी व्यस्त है। 28 मार्च के बाद अभियान जोर पकड़ेगा। अप्रैल में ही लक्ष्य पूरा होने की संभावना है।
- डॉ. रविशंकर, जिला टीकाकरण अधिकारी।