फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Children and the elderly vulnerable to cold

ठंड की चपेट में बच्चे और बुजुर्ग

Wed, 04 Jan 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Jan 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
Children and the elderly vulnerable to cold
winter jhansi - फोटो : demo
कड़ाके की सर्दी शुरू होते ही जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बच्चे और बुजुर्ग ठंड की चपेट में आ रहे हैं। ओपीडी में अस्थमा, पैरों में सूजन आदि बीमारियों से पीड़ित मरीजों की तादाद 80 के करीब पहुंच गई है। जबकि, कुछ दिन पहले इन बीमारियों से ग्रस्त इक्का-दुक्का मरीज ही आ रहे थे। आंकड़ों के तहत यह संख्या पिछले साल के मुकाबले दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन

कोहरे के कारण हवा में नमी आने से कड़ाके  की ठंड शुरू हो गई है। तापमान लगातार नीचे गिर रहा है। ऐसे में जिला अस्पताल की ओपीडी में मौसम से होने वाली बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की तादाद भी बढ़ रही है। फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 80 मरीज आ रहे हैं। इन मरीजों को सर्दी-जुकाम, पैरों में सूजन, जकड़न, सिर दर्द, कान दर्द जैसी तकलीफें हैं। अस्थमा और हार्ट अटैक की समस्या के मरीज भी आ रहे हैं।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव के कारण बच्चे इन बीमारियों से अधिक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते तक इक्का-दुक्का मरीज ही सर्दी से पीड़ित होकर आ रहे थे। तीन दिनों से पड़ी कड़ाके की सर्दी ने इनकी संख्या बढ़ा दी है। आंकड़ों के तहत पिछले वर्ष के मुकाबले मरीजों की संख्या दोगुनी हुई है। इसी तरह मेडिकल कालेज की ओपीडी और अन्य प्राइवेट अस्पतालों में सर्दी से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सर्दी से करें बचाव
-----------------

- कान-नाक, हाथ और पैरों को ढंककर रखें।
- सभी कपड़े एक बार में न उतारें।
- ठंडे पानी की बजाय गर्म पानी से नहाएं 
- गुनगुना पानी पिएं। 
- बच्चों का विशेष ध्यान दें।
- समस्या होने पर तुरंत डाक्टर से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed