{"_id":"5e07b0c08ebc3e87d30c625c","slug":"child-commission-team-come-for-new-born-well-being-jhansi-news-jhs156140845","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिटिया का हाल जानने आ रही है बाल आयोग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिटिया का हाल जानने आ रही है बाल आयोग की टीम
विज्ञापन
झांसी। पिछले सप्ताह मेडिकल कॉलेज के पास मिली लावारिस बेटी का हाल जानने रविवार को बाल संरक्षण आयोग की टीम अपने दो दिवसीय दौरे पर झांसी आएगी। इस दौरान आयोग की सदस्य डॉ. नीता साहू मेडिकल कॉलेज पहुंचकर बच्ची के इलाज के बारे में जानकारी लेंगी। साथ ही, प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों से बच्ची से संबंधित अन्य जानकारियां जुटाएंगी।
पिछले सप्ताह 16 दिसंबर की रात मेडिकल कॉलेज के सामने वाली गली में शिव मंदिर के पास एक नवजात बच्ची लावारिस अवस्था में पाई गई थी। खुले आकाश के नीचे पड़ी बच्ची का एक हाथ कुत्ते खा गए थे। शरीर में अन्य जगह भी जख्म थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया था, तब से वह नवजात शिशु गहन चिकित्सा केंद्र में भर्ती है। उसके जख्म अभी तक भरे नहीं है।
सांस लेने में तकलीफ होने के कारण बीच-बीच में ऑक्सीजन दी जा रही है। अमर उजाला ने बच्ची के गुनहगारों का पता लगाने के लिए मुहिम छेड़ रखी है। इसे बाल संरक्षण आयोग ने संज्ञान में लिया है। आयोग की सदस्य डॉ. नीता साहू रविवार की सुबह 10 बजे झांसी पहुंचेंगी। साढ़े दस बजे महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बालक /बालिका शिशु गृहों का निरीक्षण करेंगी। आयोग की सदस्य दोपहर तीन बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगी। यहां वे बालिका के इलाज के बारे में जानकार लेंगी। अगले दिन सोमवार को सुबह 10 बजे आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करेंगी। दोपहर ढाई बजे प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर नवजात बालिका के संबंध में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी लेंगी।