{"_id":"66f3394e65254aa4ac0d4774","slug":"chief-ministers-visit-postponed-preparations-were-going-on-for-three-days-jhansi-news-c-11-jhs1002-399891-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मुख्यमंत्री का दौरा स्थगित, तीन दिन से जारी थीं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मुख्यमंत्री का दौरा स्थगित, तीन दिन से जारी थीं तैयारियां
विज्ञापन
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का झांसी दौरा स्थगित हो गया है। प्रशासनिक अमला पिछले तीन दिनों से उनके आगमन की तैयारियों में जुटा हुआ था। हालांकि, प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री 27 सितंबर को झांसी आएंगे और यहां विश्व पर्यटन दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय से संकेत मिलने के बाद प्रशासनिक अमला मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गया था। सीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तैयार कर शासन को भेज दिया गया था। इसके अलावा, यहां तैयारियां जोरों से चल रही थीं। क्राफ्ट मेला ग्राउंड पर जनसभा के लिए विशाल पंडाल तैयार किया जाने लगा था। इसके अलावा, शहर की सड़कों को भी चकाचक किया जाने लगा था लेकिन मंगलवार को मुख्यमंत्री का दौरा स्थगित हो गया। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कीर्ति ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस पर 27 सितंबर को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह झांसी आएंगे। वह यहां पर्यटन उद्यमियों को प्रमाणपत्र वितरित करेंगे। पर्यटन साहित्य का विमोचन करेंगे। इसके अलावा, अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।