{"_id":"678966f0f63506241702d555","slug":"chief-ministers-mass-marriage-conference-254-couples-took-seven-rounds-of-agni-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-475776-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन : 254 जोड़ों ने लिए अग्नि के सात फेेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन : 254 जोड़ों ने लिए अग्नि के सात फेेरे
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। कोछाभांवर स्थित रामराजा गार्डन, अंबावाय और गुरसराय स्थित खेर इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें 254 जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लिए।
कोछाभांवर में मुख्य अतिथि विधायक रवि शर्मा, एलएलसी रमा निरंजन, जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव की ओर से 179 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। अतिथियों ने आशीर्वाद दिया। वहीं, गुरसराय में 68 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। मुख्य अतिथि विधायक जवाहर लाल राजपूत ने नवजोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
अंबावाय में जानकीबाई व पन्नालाल की स्मृति में सात जोड़ों का विवाह समारोह संपन्न कराया गया। इसमें पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक कृष्णपाल सिंह राजपूत, शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष आरके अहिरवार, दीपक अहिरवार, वीरेंद्र सिंह यादव, वीरेंद्र अग्रवाल, दिनेश भार्गव, अंचल अड़जरिया, नंदराम अहिरवार की ओर से नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया।
विज्ञापन
मौके पर पूर्व सांसद ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को नई दिशा की ओर प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान दयाराम कोरी की ओर से कन्याओं को उपहार भेंट कर विदाई दी गई। मौके पर श्यामबाबू, अनुराग अहिरवार, अमरदीप वर्मा, कबीरदास, सोनू वर्मा, जुगल किशोर, हरीकिशन पुरोहित आदि रहे।