फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Maha Kumbh has transformed faith into economy: CM Yogi

पिछली सरकारों ने उत्तर प्रदेश को पिछड़ा बना दिया : सीएम योगी

Tue, 11 Mar 2025 04:05 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 04:05 PM IST
विज्ञापन
Maha Kumbh has transformed faith into economy: CM Yogi
स्पेस म्यूजियम का अवलोकन करते मुख्यमंत्री व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो


झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अपराह्न 12:30 बजे झांसी पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने स्मार्टसिटी पैथोलाॅजी सेंटर का लोकार्पण कर इसका जायजा लिया। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने मुख्यमंत्री को अत्याधुनिक पैथालाॅली सेंटर की खूबियों के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत झांसी और चित्रकूट के संयुक्त कैंप का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने स्पेस म्यूजियम देखा और ब्रह्मांड के रहस्यों को जाना। यहां से वह क्राफ्ट मेला मैदान आए। 
यहां सीएम याेगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये वही उत्तर प्रदेश है जहां व्यापारी और नाैजवान पलायन को मजबूर था। आज नए भारत का नया उत्तर प्रदेश नए सामर्थ्य के साथ आगे बढ़ रहा है। पीपीपी माॅडल के तहत बने हाॅिस्पटल में बेहतरीन डायग्नोस्टिक सेंटर बन सकता है। 50 बेड के आईसीयू का निर्माण हो सकता है। टेली कंसल्टेशन की सुविधा दे सकता है। झांसी में आज इसका शुभारंभ स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह झांसीवासियों को हृदय से बधाई देते हैं। स्पेस म्यूजियम पर उन्होंने बताया कि उन्होंने इसका वर्चुअल शुभारंभ किया था तक से अब तक यह 30 लाख से ज्यादा की कमाई भी कर चुका है। कोई काम छाेटा या बड़ा नहीं होता महाकुंभ ने आस्था को आर्थिकी के साथ जोड़ा। उन्होंने कहा पिछली सरकारों ने उत्तर प्रदेश को पिछड़ा बना दिया। 
विज्ञापन


कभी बीमारू प्रदेश रहा यूपी अब भारत का ग्रोथ इंजन बना: योगी

 क्राफ्ट मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले बीमारू प्रदेश के रूप जाना जाने वाला यूपी अब भारत का ग्रोथ इंजन बन गया है। बुंदेलखंड में भी माफिया राज और अवैध खनन होता था। जब भाजपा की सरकार बनी तो बुंदेलखंड को डकैत और माफिया से मुक्त करवाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ में 66.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई है। यह अनुमान से कई गुना अधिक है। कुंभ के दौरान यूपी में कहीं भी लूट, छेड़छाड़, अपहरण, हत्या की कोई घटना नहीं हुई है। महाकुंभ के रूप में दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन यूपी में हुआ है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के बारे में सीएम ने कहा कि अब युवा नौकरी के पीछे नहीं, बल्कि जब युवा के पीछे नौकरी होगी। इस योजना के तहत स्टार्टअप शुरू करके युवा उद्यमी 8 से 10 लोगों को काम दे सकेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड के 1070 युवाओं को ऋण चेक का वितरण भी किया। 


सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश को नई दिशा दी। बुंदेलखंड का नोएडा, बीडा बुंदेलखंड के विकास को नई दिशा देगा। 

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2017 से पहले बहुत सी सड़कें थी जिन पर लोग गुजर नहीं पाते थे बेटियां छोड़िए पुरुष भी नहीं निकल पाते थे। 2017 के बाद आज 12 बजे  दिन नहीं 12 रात को बजे भी बेटी झांसी से अयोध्या जा सकती है और सुरक्षित झांसी लाैट सकती है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्यमी विकास योजना के तहत लाभार्थियों को ऋण वितरित करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे आयुक्त सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे।

 
ललितपुर और जालौन के जनप्रतिनिधि और अधिकारी बैठक में वर्चुअल जुड़ेंगे। इसके पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के यहां पहुंचने पर  मंडलायुक्त बिमल दुबे, डीआईजी केशव चौधरी, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, एसएसपी सुधा सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दाैरान सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed