फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chief Minister Yogi can do road show in Jhansi

Jhansi News: झांसी में रोड शो कर सकते हैं मुख्यमंत्री योगी

Tue, 18 Apr 2023 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi can do road show in Jhansi
झांसी। निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार करने के लिए रोड शो कर सकते हैं। चुनाव में सबसे ज्यादा मांग मुख्यमंत्री की ही है। इसके अलावा भाजपा केंद्रीय और प्रदेश के मंत्रियों की फौज भी चुनाव में उतारेगी। 22 अप्रैल के बाद दिग्गज नेताओं के कार्यक्रम लग सकते हैं। भाजपा पदाधिकारी भी प्रदेश नेतृत्व से बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

झांसी में पहले चरण में निकाय चुनाव का मतदान होना है। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब प्रत्याशी जनसंपर्क में जुट गए हैं। चुनावी माहौल में हवा का रुख अपने पार्टी की तरफ करने में बड़े नेताओं की अहम भूमिका होती है। ऐसे में भाजपा के जिला पदाधिकारी शीर्ष नेताओं का कार्यक्रम झांसी के लिए मांग रहे हैं। सबसे ज्यादा मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की है।
विज्ञापन

भाजपा के पदाधिकारियों का कहना है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में झांसी में सबसे अंत में सीएम का ही दौरा लगा था। झांसी महानगर में उनके रोड शो से लेकर बबीना और गुरसराय में हुई उनकी जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ ने न सिर्फ भाजपा के पक्ष में माहौल खड़ा कर दिया। बल्कि, बड़े अंतर से तीनों सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी जीते भी। ऐसे में निकाय चुनाव में सीएम झांसी में रोड शो कर सकते हैं, क्योंकि पूरे बुंदेलखंड में झांसी ही एक मात्र मेयर की सीट है। यहां रोड शो करके सीएम पूरे बुंदेलखंड को साधेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके रोड शो को लेकर प्रदेश नेतृत्व कार्यक्रम बना रहा है। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक की भी जनसभा झांसी में हो सकती है। वहीं, केंद्र सरकार में उत्तर प्रदेश से बने केंद्रीय मंत्रियों का भी कार्यक्रम झांसी में लगेगा। कई केंद्रीय और प्रदेश के मंत्रियों की भी फौज चुनाव में उतरेगी। संभावना जताई जा रही है कि केंद्र सरकार में यूपी का बड़ा चेहरा राजनाथ सिंह भी झांसी में जनसभा कर सकते हैं। 22 अप्रैल के बाद शीर्ष नेताओं के कार्यक्रम झांसी में लग सकते हैं।

चुनाव कार्यालय का शुभारंभ आज, आएंगी प्रभारी मंत्री
निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा गांधी भवन के सामने चुनाव कार्यालय खोलने जा रही है। बुधवार को सुबह 10 बजे मंडल की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य इसका शुभारंभ करेंगीं। चुनाव को लेकर भी पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर चर्चा करेंगी।

कांग्रेस के लिए माहौल बनाने आएंगे खाबरी, खुर्शीद, प्रमोद
निकाय चुनाव में बड़ी जीत का दावा कर रही कांग्रेस के लिए माहौल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी झांसी आ सकते हैं। महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि प्रदेश पदाधिकारियों से शीर्ष नेताओं के दौरे को लेकर बात चल रही है। जल्द ही कार्यक्रम तय हो जाएगा।

22 अप्रैल के बाद झांसी में वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम लगने की संभावना है। रोड शो से लेकर जनसभा तक हो सकती है। इसको लेकर प्रदेश नेतृत्व से बात की जा रही है। - मुकेश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed