फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chief Minister is coming to Jhansi for the eighteenth time today

Jhansi News: आज अट्ठारहवीं बार झांसी आ रहे हैं मुख्यमंत्री

Tue, 29 Aug 2023 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister is coming to Jhansi for the eighteenth time today
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का झांसी से विशेष लगाव है। यही वजह है कि वह
हर चार-पांच महीने बाद झांसी आते हैं। इसकी पुष्टि पिछले सात सालों में उनके द्वारा किए गए झांसी के दौरे से होती है।
अब मंगलवार को बतौर सीएम योगी 18वीं बार झांसी आ रहे हैं। 2017 में यूपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद जब योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने सबसे पहले बुंदेलखंड से प्रदेश के दौरे की शुरुआत की। बतौर सीएम पहली बार वो 20 अप्रैल 2017 को झांसी आए। इसके बाद से अब तक मुख्यमंत्री 17 बार झांसी आ चुके हैं। वहीं, योगी 2.0 में मुख्यमंत्री पहली बार सात मई 2022 को झांसी आए थे। तब उन्होंने झांसी में ही समीक्षा बैठक और विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया था। झांसी में ही उन्होंने रात्रि विश्राम किया था। अगले दिन वो ललितपुर गए थे। इस दौरे के पांच महीने बाद मुख्यमंत्री 24 नवंबर को झांसी आए थे। तब उन्होंने विभिन्न योजनाओं को लोकार्पण, शिलान्यास करने के बाद प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया था। फिर दो मई को मुख्यमंत्री का निकाय चुनाव की जनसभा के लिए आगमन हुआ। अब मंगलवार को अपने दूसरे कार्यकाल में योगी चौथे और सात सालों में 18वीं बार झांसी आएंगे।


हैलीपैड पर जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी ही रहेंगे
मंगलवार को पुलिस लाइन में हैलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए भाजपा और गठबंधन पार्टी के जनप्रतिनिधि और पार्टी के पदाधिकारी ही रहेंगे। क्योंकि, सात मई 2022 को सीएम के स्वागत के लिए काफी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचा जाने से अव्यवस्था हो गई थी। इससे सीएम खफा हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed