फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chhath festival: Railway administration alert...monitored by 476 CCTV cameras

छठ पर्व: रेल प्रशासन अलर्ट...476 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, झांसी सहित मंडल के 13 स्टेशनों की सुरक्षा सख्त

Thu, 23 Oct 2025 10:04 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 23 Oct 2025 10:04 PM IST
सार

पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि छह पूजा को लेकर प्लेटफार्म एवं ट्रेनों में ज्यादा भीड़ हो रही है। रेलवे प्रशासन की ओर से प्लेटफार्म पर भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन

विस्तार

छठ पर्व पर यात्रियों के भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था पर मंडल रेलवे का खासा फोकस रहेगा। इसके लिए झांसी सहित मंडल के 13 प्रमुख स्टेशनों पर 476 सीसीटीवी कैमरों के जरिये 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। इससे आपातस्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। भीड़ को देखते हुए 53 विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि छह पूजा को लेकर प्लेटफार्म एवं ट्रेनों में ज्यादा भीड़ हो रही है। रेलवे प्रशासन की ओर से प्लेटफार्म पर भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किया गया है। उन्होंने बताया कि झांसी स्टेशन पर 104 कैमरे, चित्रकूटधाम कर्वी में 48, ललितपुर में 44, उरई में 43, महोबा में 51 और ग्वालियर स्टेशन पर 25 कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है। जैसे ही किसी स्टेशन पर भीड़ अधिक दिखाई देती है, आरपीएफ व स्टेशन स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रण करेंगे और यात्रियों को सुरक्षित रूप से ट्रेन में चढ़ाएंगे। झांसी स्टेशन से दिल्ली (हजरत निजामुद्दीन), मुंबई, वाराणसी, प्रयागराज, बलिया, अयोध्या, मुजफ्फरपुर और आसनसोल जैसे प्रमुख शहरों की ओर जाने वाली विशेष ट्रेनें चल रही हैं।
विज्ञापन


झांसी से छह और ग्वालियर से एक विशेष ट्रेन की सुविधा

पीआरओ ने बताया कि झांसी से पुरी, हडपसर, मुंबई, लालकुंआ, पटना के लिए झांसी से 6 एवं ग्वालियर से एक विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। इसमें बृहस्पतिवार को झांसी से चलाई गई त्योहार विशेष गाड़ी झांसी-बांद्रा टर्मिनस (02199) में झांसी से 237, ग्वालियर से 750, दतिया से 46, डबरा से 21 आरक्षित टिकट बुक किए गए हैं। साथ ही झांसी स्टेशन से 220 अनारक्षित टिकटें जारी हुई हैं। इससे 71000 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त, 24 अक्तूबर को झांसी से पुरी के लिए विशेष ट्रेन संख्या 01929 का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन सुबह 11:55 बजे झांसी स्टेशन से दतिया, डबरा, ग्वालियर, मालनपुर, भिंड होते हुए पुरी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed