{"_id":"685c5e3db8e7f49def02786d","slug":"checking-was-done-in-passenger-and-memu-trains-31295-rupees-fine-was-collected-from-70-ticketless-passengers-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-585056-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पेसेंजर और मेमू ट्रेन में हो गई चेकिंग, 70 बेटिकट यात्रियों से वसूला 31295 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पेसेंजर और मेमू ट्रेन में हो गई चेकिंग, 70 बेटिकट यात्रियों से वसूला 31295 रुपये जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मऊरानीपुर रेलखंड पर बुधवार को टिकट जांच अभियान चलाया गया। टिकट चेकिंग स्टाफ ने पैसेंजर और मेमू ट्रेनों में जांच की। इस दौरान 70 बेटिकट यात्री पकड़े गए। उनसे 31295 रुपये जुर्माना वसूला गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके अलावा, स्टेशनों के प्रतीक्षालयों, खानपान स्टॉलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों का भी जायजा लिया गया। चेकिंग स्टाफ ने ट्रेन क्रमांक 11801 ग्वालियर-प्रयागराज पैसेंजर और 64612 मानिकपुर-झांसी मेमू में जांच की। इस विशेष जांच अभियान के तहत बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा तथा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वाले 70 यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे कुल 31295 रुपये का जुर्माना वसूला गया। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि विभिन्न ट्रेन रूटों पर चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उधर, ट्रेन में चेकिंग स्क्वॉड को देख बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया। वह बचने का प्रयास करने लगे। कुछ तो टॉयलेट में छिप गए पर टीम ने उन्हें पकड़ कर जुर्माना वसूला।
विज्ञापन