फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cheaking name morning light falt

चेकिंग के नाम पर सुबह-सुबह कटौती, कैसे जाएं स्कूल और ऑफिस

Tue, 09 Mar 2021 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Cheaking name morning light falt
झांसी। इन दिनों बिजली चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सुबह से ही टीमें क्षेत्र में पहुंच जाती हैं और बिजली चोरों को पकड़ने के लिए संबंधित क्षेत्र की बिजली बंद कर दी जाती है। लेकिन, विभाग के इस अभियान का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिजली न आने से घरों में पानी तक की किल्लत हो जाती है। स्कूल जाने वाले बच्चे और ऑफिस व दुकान जाने वालों को भी नहाने के लिए बिजली आने का इंतजार करना पड़ता है। देर होने पर सप्लाई का पानी आना बंद हो जाता है। मजबूरी मेें हैंडपंपों से पानी ढोना पड़ता है। अपार्टमेंट में रहने वालों को तो कई मंजिल ऊपर तक पानी चढ़ाना पड़ रहा है। इससे काम में देरी तो हो ही रही है शारीरिक कष्ट भी उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कभी सुबह सात बजे तो कभी साढ़े सात बजे चेकिंग टीम फील्ड में पहुंच जा रही हैं। चेकिंग टीम जिस क्षेत्र में जाती है, वहां की बिजली बंद कर दी जाती है। ताकि, कटिया निकालते समय किसी तरह का हादसा न हो। इस कारण एहतियात के तौर पर बिजली बंद कर दी जाती है। लेकिन, बिजली बंद होने से मोहल्ले वालों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। बच्चे स्कूल जाने के लिए तैयार होते हैं और बिजली चली जाती है। इस कारण उनकी ड्रेस में प्रेस नहीं हो पाती है और अभिभावकों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने का टाइम होता है। बच्चे तैयारी में जुटे रहते हैं और बिजली गुल हो जाती है। इससे बच्चों को समय पर स्कूल ले जाना बहुत कठिन होता है, क्योंकि एक तो गर्मी शुरू हो गई है और दूसरे परीक्षाएं चल रही हैं।
- सुरेश कुमार, गोंदू कंपाउंड
परीक्षाएं चल रही हैं। बच्चे रिवीजन करने के लिए बैठते हैं और बिजली चली जाती है। इस कारण बहुत असुविधा होती है। कम से कम सुबह तो बिजली मिलनी ही चाहिए, क्योंकि सुबह बहुत काम होते हैं।
- विनोद कुमार, प्रेमनगर
गर्मी शुरू हो गई है। सुबह से बिजली गुल हो जाने के कारण पसीना- पसीना हो जाते हैं। बिजली कटौती का को कोई निर्धारित समय नहीं है। बच्चों को तैयार करने में बहुत परेशानी होती है। कम से कम सुबह तो बिजली मिलनी ही चाहिए।

- शानू, नगरा
बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बच्चे सुबह से रिवीजन करने बैठते हैं और बिजली गुल हो जाती है। गर्मियों की वजह से बहुत असुविधा हो रही है। इस ओर ध्यान दिया जाना चाहिए, कटौती किसके आदेश पर हो रही है, कोई नहीं जानता।
- भावना, टंडन रोड सीपरी बाजार
चेकिंग के कारण संबंधित क्षेत्र की बिजली बंद करनी पड़ती है, ताकि कोई हादसा न हो। लेकिन, चेकिंग समाप्त होते ही बिजली सुचारु कर दी जाती है।
- डी यादवेंदु, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed