फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   chargesheet hand over six rail workers

छह रेल कर्मियों को थमाई चार्जशीट

Fri, 20 Nov 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 20 Nov 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
chargesheet hand over six rail workers
झांसी। मंगलवार को तेरह मिनट पहले झांसी रेलवे स्टेशन से रवाना हुई नांदेड निजामुद्दीन एसी स्पेशल ट्रेन के मामले में  छह कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। इन सभी को  चार्जशीट थमा दी गई है।
विज्ञापन


मालूम हो कि मंगलवार को गाड़ी संख्या 02485 नांदेड़-नई दिल्ली एसी स्पेशल ट्रेन के समय से 13 मिनट पहले रवाना होने के कारण एक दर्जन से अधिक यात्रियों की ट्रेन छूट गई थी। गुस्साए यात्रियों ने डिप्टी एसएस कॉमर्शियल का घेराव किया था, जिसके बाद यात्रियों को पंजाब मेल से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


तब कहीं जाकर स्टेशन अधिकारियों की मुश्किल खत्म हुई थी। इस दौरान दो यात्रियों ने पुस्तिका में भी शिकायत दर्ज कराई थी। रेल प्रशासन ने उक्त मामले की जांच के आदेश दिए थे। जांच सीनियर डीसीएम दुर्गेश दुबे व सीनियर डीओएम अनुराग पटैरिया कर रहे हैं। जांच के उपरांत डिप्टी एसएस परिचालन, आरआरआई व कंट्रोल कर्मचारियों की लापरवाही सामने आईं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल रेल प्रबंधक एसके अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में छह कर्मचारियों को चार्जशीट थमा दी गई है। आगे जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed