{"_id":"61690881a67214186f57f8e9","slug":"chaotic-elements-set-fire-to-durga-idol-pandal-to-spoil-the-atmosphere-of-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश, अराजक तत्वों ने दुर्गा प्रतिमा पंडाल में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश, अराजक तत्वों ने दुर्गा प्रतिमा पंडाल में लगाई आग
Fri, 15 Oct 2021 10:21 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 15 Oct 2021 10:21 AM IST
सार
आरोपी दूसरे समुदाय का होने की वजह से मामला एकदम से संवेदनशील हो गया। तमाम हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
थाना कोतवाली इलाके में तलैया मोहल्ले में दुर्गा उत्सव पंडाल में शुक्रवार रात क्षेत्र के कुछ असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। तड़के 3:30 बजे आयोजन कमेटी के लोगों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। तत्काल मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया।
विज्ञापन
आरोपी दूसरे समुदाय का होने की वजह से मामला एकदम से संवेदनशील हो गया। तमाम हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सुबह जानकारी होने पर क्षेत्र में भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रतिमाओं को डेंट-पेंट कराया गया। इसके बाद अब विसर्जन की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन