फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chandrashekhar Shukla became the President and KP General Secretary of the District Advocates Association

Jhansi News: जिला अधिवक्ता संघ के चंद्रशेखर शुक्ला अध्यक्ष और केपी महामंत्री बने

Thu, 01 Jun 2023 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar Shukla became the President and KP General Secretary of the District Advocates Association
कनिष्ठ व वरिष्ठ सदस्यों की गणना देर रात तक जारी रही
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुधवार को जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की मतगणना हुई, जिसमें अध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर शुक्ला और महामंत्री पद पर केपी श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की। जबकि, विशेष चंद्र पाठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामजी श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, सुनीता केसरी संयुक्त सचिव (प्रकाशन) व अभिषेक निगम संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) चुने गए। जबकि, कार्यकारिणी के वरिष्ठ व कनिष्ठ सदस्य के छह-छह पदों की वोटों की गिनती देर रात तक जारी रही।
कचहरी के पुस्तकालय हॉल में वोटों की गिनती बुधवार की सुबह आठ बजे शुरू हुई। मतपत्रों की छंटाई के बाद सबसे पहले अध्यक्ष पद के वोटों की गिनती हुई, जिसमें चंद्रशेखर शुक्ला ने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रणय श्रीवास्तव को 189 वोटों से शिकस्त दी। चंद्रशेखर को 860 और प्रणय को 671 वोट मिले। इसके अलावा श्यामबाबू खैर के खाते में 24 और सुरेश कुमार अहिरवार को महज छह वोट मिले।
विज्ञापन

महामंत्री पद पर केपी श्रीवास्तव ने सुरेंद्र कुमार शर्मा को 173 वोटों से मात दी। केपी को 644 और सुरेंद्र को 471 मत मिले। इसके अलावा इंद्रजीत सिंह को 408 और महेश कुमार वर्मा को 36 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 472 वोट हासिल कर विशेष चंद्र पाठक 99 वोटों से जीते। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बालकृष्ण कुशवाहा के खाते में 373 वोट गए। इस पद पर अजय चंद्र श्रीवास्तव को 321, महेंद्र सिंह राजावत को 197 और अनिल कुमार साहू को 179 वोटों से संतोष करना पड़ा।
कोषाध्यक्ष पद पर रामजी श्रीवास्तव ने विनय शिवहरे को 71 वोटों के अंतर से हराया। रामजी को 414 व विनय शिवहरे को 343 वोट मिले। इसके अलावा जीत सिंह यादव ने 309, पं. दीपक कुमार गौतम ने 251, रामकुमार जॉय ने 107 और रेखा गुप्ता ने महज 58 वोट हासिल किए।
संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) के पद आमने-सामने की लड़ाई में सुनीता केसरी ने 293 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। सुनीता को 893 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी चंद्रकांत उपाध्याय को 600 वोटों से संतोष करना पड़ा। संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) के पद पर अभिषेक निगम ने 828 वोट हासिल कर दीपक कुमार यादव को 251 मतों के अंतर से हराया। दीपक कुमार यादव के खाते में 577 वोट गए।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके समर्थकों ने फूल-मालाओं से लाद दिया। इस दौरान कचहरी परिसर में जुलूस भी निकाले गए। खुशी में वकीलों ने जमकर आतिशबाजी भी की। वहीं, वरिष्ठ सदस्य के छह पदों पर किस्मत आजमा रहे 12 उम्मीदवारों व कनिष्ठ सदस्य के छह पदों पर चुनाव लड़ रहे 11 प्रत्याशियों के वोटों की गिनती देर रात तक जारी रही।

दो पदों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन
झांसी। जिला अधिवक्ता संघ के दो पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इनमें कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुभाष राय और संयुक्त मंत्री (प्रशासन) के पद पर उमेश कुमार प्रजापति निर्वाचित हुए। दोनों पदाधिकारियों को बुधवार को एल्डर्स कमेटी की ओर से प्रमाण पत्र सौंपे गए।

दूसरी बार में जीते चंद्रशेखर
झांसी। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाले चंद्रशेखर शुक्ला ने अपने दूसरे चुनाव में जीत हासिल की। वह पिछले साल भी चुनाव लड़े थे, परंतु तब उन्हें 62 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार वे 189 वोटों के अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रहे। वहीं, अध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार अहिरवार के खाते में अवैध वोटों से भी कम वोट गए। अध्यक्ष पद पर 13 वोट अवैध घोषित किए गए, जबकि सुरेश कुमार अहिरवार के खाते में महज छह वोट गए। वहीं, केपी श्रीवास्तव दूसरी बार महामंत्री बने।

वकील भी वोट डालने में कर गए चूक
झांसी। बुद्धिजीवी वर्ग की अग्रिम पंक्ति में खड़े होने वाले तमाम अधिवक्ता भी वोट डालने में चूक कर गए, जिससे खासी संख्या में वोट अवैध घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर 1574 वोटों में से 13 और महामंत्री पद पर 15 वोट अवैध घोषित किए गए। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर 1513 मतों में से 31, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के 1566 वोटों में से 24, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद के 1571 वोटों से 78 और संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद के 1571 मतों में से 166 मत अवैध घोषित किए गए।

पर्यवेक्षक की निगरानी में हुई मतगणना
झांसी। जिला अधिवक्ता संघ की मतगणना बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पर्यवेक्षक जानकीशरण पांडेय समेत एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन प्रकाश नारायण द्विवेदी, सदस्य रघुवीर शरण बाजपेयी, सुधीर कुमार सक्सेना, दामोदर दास अग्रवाल, जगदीश प्रसाद लिखधारी व कमेटी के प्रतिनिधि विवेक बाजपेयी की देखरेख में हुई। मतगणना में अधिवक्ता श्रद्धा यादव, ऋतु हंस, जयदेवी साहू, रश्मि यादव, शिवानी पस्तोर, रुचि झा, मीना साहू, प्रीति पटेल, राधा अहिरवार, दीपक निम, धर्मेंद्र सिंह जादौन, समीर तिवारी, वरुण अग्रवाल, बृजेश कुमार, अशोक तिवारी, उज्ज्वल देवधर, खेमराज चौरसिया समेत जुम्मन खां, नंदकिशोर राव, इमरान खान, प्रकाश खरे व साेनू का सहयोग रहा।


नए वकीलों को देंगे प्रोत्साहन राशि: शुक्ला
झांसी। जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि रजिस्ट्रेशन के बाद पांच साल तक नए अधिवक्ताओं को अधिवक्ता संघ की ओर से हर माह दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि की जाएगी। इसके अलावा महिला अधिवक्ताओं के अलग से वॉशरूम व बैठने के लिए एसी कक्ष बनाए जाएंगे। इसके अलावा वकीलों की अन्य समस्याओं का भी जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed