फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   chan snachaing in train in jhansi

अंडवान एक्सप्रेस में सवार महिला यात्री की जंजीर छीनी

Thu, 18 Jul 2019 07:20 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
chan snachaing in train in jhansi
train snachaing train in jhansi - फोटो : demo
अंडमान एक्सप्रेस में सवार महिला यात्री की जंजीर छिनी
विज्ञापन

झांसी। अंडमान एक्सप्रेस में सवार एक महिला यात्री के गले से बदमाश झांसी स्टेशन के पास से जंजीर छीन ले गया। महिला यात्री ने बीना में मामला दर्ज कराया। इसी तरह दूसरी ट्रेन में सवार दो अन्य महिला यात्रियों के बैग चोरी हो गए।
तेलंगाना के वारंगल निवासी चेतन्या पंजाब के फागवारा में नौकरी करती हैं। विगत एक जुलाई को वह मां कुसुमलता, बहन दीप्ति व भाभी के साथ फागवारा से वारंगल जा रही थीं। वे सब 16032 अंडमान एक्सप्रेस के एस वन कोच में सफर कर रही थी। सुबह सात बजे के करीब ट्रेन ट्रेन झांसी स्टेशन से आगे बढ़ रही थी, तभी बर्थ नंबर 68 पर सो रही उक्त महिला यात्री के गले पर झपट्टा मारकर बदमाश सोने की जंजीर, लॉकेट व मंगलसूत्र छीना और चलती ट्रेन से कूदकर भाग गया। महिला ने शोर मचाया, लेकिन जब तब ट्रेन गति पकड़ चुकी थी। बाद में महिला ने कोच टीटीई के सहयोग से जीआरपी बीना में मामला दर्ज कराया। यह मामला अब झांसी जीआरपी में जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

इसी तरह 22686 चंडीगढ़ यशवंतपुर एक्सप्रेस के वातानुकूलित ए वन कोच की बर्थ नंबर 18 पर हिमाचल प्रदेश के कनारा क्षेत्र नागरोरा निवासी दीप्ति चौहान सफर कर रही थी। चलती ट्रेन में उनका बैग चोरी हो गया। बैग में जेवरात, नकदी, दस्तावेज, कपड़े आदि सामान रखा था। उक्त ट्रेन के ही एस वन कोच में सवार हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर क्षेत्र के हीरा नगर निवासी श्वेता ठाकुर का बैग बदमाश चोरी कर ले गए। बैग में नकदी, कपड़े, कागजात आदि सामान रखा था। जीआरपी ने उक्त दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed