फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   chain snatching in chattisgarh sampark kranti express

छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला यात्री की जंजीर छिनी

Wed, 03 Jul 2019 09:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
chain snatching in chattisgarh sampark kranti express
छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला यात्री की जंजीर छिनी
विज्ञापन

झांसी। छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सवार महिला यात्री के गले से बदमाश आगरा के पास सोने की जंजीर छीनकर भाग गया। पीड़ित महिला यात्री के पिता की तहरीर पर जीआरपी झांसी ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
छत्तीसगढ़ के बाटापारा के बनौदा बाजार स्थित सीमेंट कंपनी में अमरजीत पांडे काम करते हैं। वह पिछले दिनों अपनी बेटी रचना पांडे (25) के साथ नई दिल्ली में रहने वाली अपनी बहन के घर गए थे। दो जून को वह बेटी के साथ 12824 छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एस 4 कोच की बर्थ नंबर 78, 80 पर सवार होकर बाटापारा लौट रहे थे। शाम करीब सात बजे ट्रेन आगरा स्टेशन के आउटर पर खड़ी थी, तभी गेट पर पहले से ताक में खड़े बदमाश ने रचना के गले पर झपट्टा मारकर सोने की जंजीर को छीनकर ट्रेन से कूदकर भाग गया। महिला यात्री के शोर मचाने पर अन्य यात्रियों ने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रेन चल दी। ट्रेन के झांसी आने पर जीआरपी ने प्लेटफार्म पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

इधर, नई दिल्ली के अवतार इनक्लेव निवासी सुनील कुमार अपनी पत्नी के साथ 12779 गोवा एक्सप्रेस के एस वन कोच की बर्थ नंबर 42 व 43 पर यात्रा कर रहे थे। झांसी के पास बदमाश उनकी पत्नी का पर्स चोरी कर ले गए। पर्स में नौ हजार रुपये, एक सोने की अंगूठी व अन्य सामान रखा था। जीआरपी ने पीड़ित यात्री की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed