फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   chachiya sasur ne ki thi hatya

दूसरी शादी करने जा रही युवती को चचिया ससुर ने ही उतारा था मौत के घाट

Mon, 06 Jun 2022 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
chachiya sasur ne ki thi hatya
झांसी। रक्सा थाना इलाके में बीते रोज हुई युवती की हत्या का रविवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। युवती को उसके रिश्ते के चचिया ससुर ने बेरहमी से मौत के घाट उतारा था। युवती और आरोपी के बीच पिछले दो साल से अवैध संबंध थे। युवती दूसरी शादी करने जा रही थी, जिससे खफा होकर आरोपी ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रक्सा के आजाद मुहल्ला निवासी निधि राजपूत (30) की साल 2013 में शादी चिरगांव के बझेरा गांव निवासी अखिलेश के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद अखिलेश को करंट लग गया था, जिससे वो बीमार रहने लगा था। दो साल पहले निधि पति को छोड़ अपने मायके में आकर रहने लगी थी। इसी बीच उसकी बझेरा निवासी देवेंद्र राजपूत (34) से नजदीकियां बढ़ गईं। देवेंद्र रिश्ते में निधि का चचिया ससुर लगता था। निधि अपने छह साल के बेटे और मां कस्तूरी के साथ खेत पर बने मकान पर रहती थी, जहां देवेंद्र का आना-जाना लगा रहता था। शुक्रवार की रात भी देवेंद्र वहां पहुंचा था। वह अपने साथ मीट लाया था, जिसे बनाकर सभी लोगों ने खाया। इसके बाद देवेंद्र और निधि छत पर सोने चले गए, जबकि बेटा अपनी नानी के साथ नीचे कमरे में सो गया। निधि की 15 जून को दूसरी शादी होने वाली थी। रात में देवेंद्र ने दूसरी शादी को लेकर नाराजगी जताई। इसी दरम्यान निधि ने देवेंद्र के सामने ही अपने होने वाले पति को फोन लगा दिया। इससे देवेंद्र गुस्से में आ गया। उसने रस्सी से निधि का गला घोंट दिया। इसके बाद भी वो नहीं माना, पास में पड़े चाकू से निधि का गला रेत दिया और हाथ की कलाई भी काट दी। घटना को अंजाम देने के बाद वो मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस लाइन में ये जानकारी देेते हुए एसएसपी शिवहरी मीना ने बताया कि रक्सा थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह तक्खर की अगुवाई में पुलिस ने सिजवाहा तिराहा के पास से आरोपी देवेंद्र सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद आत्महत्या करने पहुंचा आरोपी
झांसी। निधि की हत्या का आरोपी देवेंद्र राजपूत पारीछा प्लांट में मजदूरी करता था और वहीं रहता था। निधि की हत्या के बाद वो खुद भी आत्महत्या करना चाहता था। घटना को अंजाम देने के बाद वो पारीछा के पास से गुजरे रेलवे ट्रैक पर जाकर लेट गया था, परंतु मरने की हिम्मत नहीं जुटा पाया और ट्रेन आने से पहले उठ गया। इसके बाद उसने फेसबुक पर मेसेज डालकर अलविदा कहा। इस पर एक दोस्त ने उसे फोन कर समझाया भी। बावजूद, वो दुबारा ट्रेन की पटरी पर लेट गया। दूसरी ट्रेन की रफ्तार धीमी थी, जिससे वो टकराकर घायल हो गया। बाद में परिजनों को फोन किया। उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed