{"_id":"610d81c78ebc3ec202739901","slug":"celebration-among-sports-lovers-with-the-announcement-of-getting-khel-ratna-in-the-name-of-dadda-dhyanchand-jhansi-news-jhs201326599","type":"story","status":"publish","title_hn":"दद्दा ध्यानचंद के नाम पर खेल रत्न मिलने की घोषणा से खेल प्रेमियों में जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दद्दा ध्यानचंद के नाम पर खेल रत्न मिलने की घोषणा से खेल प्रेमियों में जश्न
विज्ञापन
झांसी। देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड का नाम हाकी के जादूगर दद्दा ध्यानचंद के नाम पर रखे जाने की घोषणा से शुक्रवार को खिलाड़ी व खेल प्रेमियों में खुशी की लहर रही। विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने एक दूसरे को बधाई देकर व मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने दद्दा ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिठाई बांटी। इस अवसर पर रेल संस्थान के सचिव मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री की इस घोषणा से पूरा बुंदेलखंड अभिभूत है। टोक्यो ओलंपिक में बेहतरीन हाकी खेलकर खिलाड़ियों ने देश का सिर ऊंचा किया तो वहीं पीएम मोदी ने खेल रत्न दद्दा के नाम पर देने की घोषणा कर खिलाड़ियों का गौरव बढ़ा दिया। इस मौके पर सुनील कुमार शर्मा, बृजेंद्र यादव, अनिरुद्ध यादव, शोभाराम राय, शत्रुघन सिंह, धीरज परिहार, उमा भारती, मोहम्मद वहीद, अशोक सेन पाली, सतीश लाला, मुन्नालाल कुशवाहा, राजेंद्र यादव मौजूद रहे। इसी तरह बुंदेलखंड जन सामाजिक उत्थान समिति की बैठक में पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया गया। अध्यक्ष तरुण अरोड़ा ने कहा कि दद्दा ने पूरी दुनिया में भारतीय हाकी का परचम लहराया था। पीएम मोदी का यह निर्णय अत्यधिक प्रशंसनीय है। बैठक में सुमित रस्तोगी, रविंद्र झा, पंकज कुमार, अकमल, नितिन मौजूद रहे। एक अन्य बैठक में संतोष कुमार निषाद ने हर्ष व्यक्त किया।
अधिवक्ताओं ने जीत की खुशी में बांटी मिठाई
झांसी। टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी के खिलाफ हाकी में मिली जीत पर अधिवक्ताओं ने कचहरी प्रांगण में मिठाई बांटकर खुशी मनाई। नेतृत्व जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व सचिव केपी श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर राजेंद्र शर्मा, रमेश चंद्र यादव, अजय मिश्रा, जगदीश नामदेव, अनुपम शुक्ला, मनोहर लाल यादव, सिद्धार्थ शर्मा, रीता अहिरवार, शरद प्रताप सिंह, राजाराम चौबे उपस्थित रहे।