फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   cbse result declared

सीबीएसई दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित

Fri, 29 May 2015 02:03 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Fri, 29 May 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
cbse result declared
झांसी। बृहस्पतिवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं की परीक्षा के परिणाम घोषित हुए, जिसे देखकर ज्यादातर परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। परीक्षा में शहर के महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल, आरएनएस वर्ल्ड स्कूल, शीयरवुड कॉलेज, माउंट लिट्रा स्कूल, ज्ञान स्थली स्कूल समेत अन्य विद्यालयों के बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन

हाईस्कूल की परीक्षा को शिक्षा के सफर में अहम पड़ाव माना जाता है, इसके परिणाम भविष्य की राह प्रशस्त करते हैं। सीबीएसई ने बृहस्पतिवार को दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। इसे लेकर उत्साह का माहौल रहा। परीक्षार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी उत्साहित नजर आए। रिजल्ट जानने के लिए सुबह से ही छात्र-छात्राओं का साइबर कैफे पर जुटना शुरू हो गया था। इसके अलावा सभी अपने परिणाम की उत्सुकता में मोबाइल को भी टटोलने में लगे हुए थे। रिजल्ट दोपहर बारह बजे आया। इसके साथ ही ज्यादातर परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। नगर के विद्यालयों के बच्चों ने केंद्रीय बोर्ड की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी।
विज्ञापन


महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल
परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। वरुण कटियार, शुभ गुप्ता, प्रियंका कांठवा, आदर्श शर्मा, एश्वर्य सक्सेना व हैप्पी गौतम ने 10 सीजीपीए प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। सोनम अहिरवार, रिया मिश्रा ने 9.8 सीजीपीए, हर्षित श्रीवास्तव, अगीत चौधरी, वैभव सिंह पटेल, साक्षी अग्रवाल, वानी सराफ ने 9.6 सीजीपीए, नमन अग्रवाल, पल्लव राय, मोहम्मद फजल, श्रेयांस श्रीवास्तव, अनुभव प्रकाश, संध्या सिंह ने 9.4, हर्षित गुप्ता ने 9.2  तथा अनुराग रावत व मानसी पटेल ने 9 सीजीपीए प्राप्त किया। वहीं, अंग्रेजी में 15 विद्यार्थियों ने 10 ग्रेड अंक एवं 22 विद्यार्थियों ने 9 ग्रेड अंक पाए। हिंदी में 17 विद्यार्थियों ने 10 ग्रेड एवं 25 ने 9 ग्रेड अंक हासिल किए। गणित में 10 विद्यार्थियों कोे 10 ग्रेड अंक व 23 ने 9 ग्रेड अंक मिले। विज्ञान में 10 विद्यार्थियों ने 10 ग्रेड अंक एवं 15 विद्यार्थियों ने 9 ग्रेड अंक प्राप्त किए। सामाजिक विज्ञान में 15 ने 10 ग्रेड अंक व 17 विद्यार्थियों ने 9 ग्रेड तथा कंप्यूटर में 16 ने 10 एवं 22 विद्यार्थियों ने 9 ग्रेड अंक पाए। इस सफलता पर विद्यार्थियों को स्कूल के मैनेजर गौरव मिश्रा, चेयरमैन नीरज खत्री, चेयरपरसन अनु मिश्रा एवं प्रधानाचार्या एस रिजवी ने बधाई दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएनएस वर्ल्ड स्कूल
परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। नौ छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया एवं 12 बच्चों ने ए ग्रेड पाया। अनुष्का पांडेय, हर्ष गुप्ता, रोहित पटेल, आदि श्री दिवाकर, शुभ्र खरे, विभा पटेल, शुभा नागपाल, सुरभि शर्मा व प्रतिष्ठा विक्रम सिंह ने10 सीजीपीए प्राप्त किए।  इसके अलावा एसले गर्ग को 9.6, हर्षिता सिंह को 9.4 व विनय श्रीवास्तव को 9.2 अंक मिले।
 
शीयरवुड कॉलेज
अदनान खान, अनमोल सिंह, आकिब अहमद, भूमि गुप्ता, सिद्धि कंचन एवं सुयश वर्मा ने दसवीं की परीक्षा में शानदार अंकों के साथ सफलता हासिल की।

माउंट लिट्रा स्कूल
विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। पहले बैच में 24 छात्र-छात्राओं में से सानिया मंसूरी, श्रेयांस पाल, उमर शफीक अहमद, ऋषभ सिंह, आदर्श पटेल, अनन्या गर्ग व विकल्प निगम ने 10 सीजीपीए प्राप्त किए। प्रियांशी चौहान, वैभव सिंह पटेल, प्रज्ञा यादव, आर्य मन सिंह पटेल ने 9.8 सीजीपीए, अंशु पटेल व हरप्रीत नंदा ने 9.6, विकास व्यास व अभिप्रिय मिश्रा ने 9.4, कार्तिकेय पांडेय, संजय राजपूत, दीप्ति यादव एवं शिवांस गंभीर ने 9.2 सीजीपीए तथा दीक्षा करोलिया ने 9.0 सीजीपीए प्राप्त किए।

 ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल
परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। आदित्य सोनी ने 10 सीजीपीएम, सार्थक त्रिपाठी ने 9.4, ध्रुव परेता व सबा फातिमा ने 9 - 9, पूजा यादव ने 8.6, सिमरन राय, अभिलाषा पटेल ने 8.4, आयुषी गुप्ता ने 8.2, ऋतिक यादव, अभिषेक कुशवाहा, भावेश श्रीवास्तव, सोम्या गुप्ता व यशिका जैन ने 8 सीजीपीए प्राप्त किए।



केंद्रीय विद्यालय क्रमांक- 1
विद्यालय की छात्रा मानसी तिवारी ने 10 सीजीपीए प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया ।
केंद्रीय विद्यालय क्रमांक - 2
परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र प्रणव मिश्रा, हर्ष सक्सेना एवं साहिल 10 सीजीपीए प्राप्त कर टॉपर बने।
केंद्रीय विद्यालय क्रमांक - 3
विद्यालय की मुनज्जा सिद्दीकी ने दस सीजीपीए प्राप्त कर अपनी प्रतिभा बिखेरी।
0000000

माउंट लिट्रा स्कूल
स्कूल के विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। पहले बैच में 24 छात्र छात्राओं में से श्रेयास पाल, उमर शफीक अहमद, ऋषभ सिंह, सानिया मसूंरी, आदर्श पटेल, अनन्या गर्ग, विकल्प निगम ने 10 सीजीपीए प्राप्त किए। प्रियांशी चौहान, वैभव सिंह पटेल, प्रज्ञा यादव, आर्य मन सिंह पटेल ने 9.8 - 9.8 सीजीपीए, अंशु पटेल व हरप्रीत नंदा 9.6- 9.6, विकास व्यास 9.4, अभिप्रिय मिश्रा 9.4, कार्तिकेय पांडेय 9.2, संजय राजपूत 9.2, दीप्ति यादव 9.2, शिवांश गंभीर 9.2, दीक्षा करोलिया ने 9.0 सीजीपीए प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed