फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CBSE: If you are stressed about exams, you can talk to a psychiatrist.

सीबीएसई : परीक्षा को लेकर है तनाव तो मनोचिकित्सक से कर सकेंगे बात

Mon, 01 Jan 2024 11:21 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 01 Jan 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
CBSE: If you are stressed about exams, you can talk to a psychiatrist.
- बोर्ड ने जारी किया विद्यार्थियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। फरवरी में सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों में तनाव है। विद्यार्थियों को तनाव से बचाने के लिए सीबीएसई ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

15 फरवरी से सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू होंगी। वहीं जनवरी में प्री-बोर्ड परीक्षाएं और प्रयोगात्मक परीक्षाएं आदि होंगी। परीक्षाओं काे लेकर कई विद्यार्थियों को तनाव होने लगा है। विद्यार्थियों को नींद न आना, चिड़चिड़ापन, छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आना, भूख न लगना जैसी समस्याएं हो रही हैं। इसे लेकर बोर्ड ने एक जनवरी से हेल्पलाइन नंबर 1800-11-8004 जारी कर दिया है। विद्यार्थी तनाव दूर करने के लिए हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके मनोवैज्ञानिक से परामर्श ले सकेंगे। अभिभावक भी इस नंबर पर बात कर सकते हैं। सीबीएसई की जिला समन्वयक प्रीति खत्री ने बताया कि परीक्षा से पहले कई बच्चे तनाव में आ जाते हैं। विद्यालय स्तर पर उनकी काउंसलिंग की जाती है। लेकिन फिर भी बच्चों या अभिभावकों को लगता है कि तनाव हो रहा है तो वह बोर्ड द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर बात कर परामर्श ले सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed