{"_id":"626054eaf6870744a0407d09","slug":"cbse-exams-will-be-held-at-twelve-centers-reporters-news-jhs2190836107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह सेंटरों पर होंगी सीबीएसई की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारह सेंटरों पर होंगी सीबीएसई की परीक्षाएं
विज्ञापन
झांसी। सीबीएसई की 10 वीं व 12वीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। इस बार 10 वीं में 4754 एवं 12 वीं में 4046 पंजीकृत परीक्षार्थी जिले के 12 केंद्रों में परीक्षाएं देंगे। प्रश्नपत्रों को बैंक के लॉकर्स में रखा जाएगा। परीक्षा के दिन इन्हें पुलिस की निगरानी में सेंटरों तक पहुंचाया जाएगा।
टर्म टू की परीक्षा के लिए बोर्ड ने गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत प्रत्येक परीक्षार्थी को अपने परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे से पहले पहुंचना होगा। इसके बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रत्येक कक्ष में 18 विद्यार्थी बैठेंगे। इन पर दो कक्ष निरीक्षक रहेंगे। संस्थागत विद्यार्थी अपनी यूनीफार्म में और व्यक्तिगत परीक्षार्थी हल्के कपड़े पहनकर आएंगे। सिटी कोआर्डिनेटर प्रीति खत्री के अनुसार सभी विद्यार्थी मास्क पहनकर आएंगे। पानी की बोतल व स्टेशनरी बाक्स पारदर्शी होंगे। जिले में 48 विद्यालयों के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
सभी परीक्षा केंद्रों में स्वच्छ पेयजल, सैनिटाइजर एवं आवश्यक चिकित्सा की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि सभी विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र में अपना नाम, अभिभावक का नाम, विषय आदि जांच लें। किसी भी प्रकार की समस्या पर वह अपने विद्यालय में त्वरित संपर्क करें।
विज्ञापन
आईसीएसई की परीक्षाएं होंगी 14 विद्यालयों में
जिले में आईसीएसई की कक्षा 10वीं व 12वीं में पंजीकृत 5500 से अधिक विद्यार्थी 14 विद्यालयों में परीक्षाएं देंगे। सेकंड सेमेस्टर की परीक्षाओं के दौरान सभी परीक्षार्थी मास्क पहने रहेंगे और कोविड नियमों का पालन किया जाएगा। झांसी जोनल कोआर्डिनेटर नितिन विलियम्स ने बताया कि परीक्षार्थी परीक्षा संबंधी समस्त जानकारी अपने प्रवेश पत्र में देख सकते हैं। इसके साथ ही वह अपने विद्यालय में भी जानकारी ले सकते हैं। कक्षा दस की 25 से एवं कक्षा 12 की 26 अप्रैल से परीक्षाएं शुरू होगी।