{"_id":"6104658f8ebc3e58694aca6a","slug":"cbse-99-99-percent-students-pass-in-intermediate-jhansi-news-jhs200797877","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई: झांसी में 99.99 फीसदी छात्र-छात्राएं पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई: झांसी में 99.99 फीसदी छात्र-छात्राएं पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सीबीएसई के इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में झांसी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा है। यहां पर 99.99 फीसदी छात्र-छात्राएं परीक्षा में उत्तीर्ण हो गए हैं। ज्यादातर छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंकों से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। उम्मीद के मुताबिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। फोन पर दिन भर बधाइयों का तांता लगा रहा।
परीक्षा परिणाम जानने के लिए विद्यार्थियों में सुबह से ही उत्सुकता दिखाई दे रही थी। दोपहर दो बजे जैसे ही सीबीएसई की तरफ से परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यार्थियों ने अपना-अपना रिजल्ट देखना शुरू कर दिया। शानदार अंकों से पास होने वाले छात्र-छात्राओं में हर्ष और उल्लास की लहर दौड़ गई। महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया। विज्ञान वर्ग के तीन विद्यार्थियों अभियांश प्रताप सिंह, प्रणय श्रीवास्तव, उत्कर्ष चौबे ने समान अंक 97.4 फीसदी के साथ अपने स्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग में सौम्या तिवारी ने 95 फीसदी अंक हासिल किए। स्कूल के 139 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक पाए। मैनेजर गौरव मिश्रा, चेयरमैन नीरज खत्री, चेयरपर्सन अनु मिश्रा, प्रधानाचार्य एस रिजवी ने छात्रों को बधाई दी। वहीं, शियरवुड कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। यहां पर भी 10 विद्यार्थी 95 फीसदी से अधिक नंबरों से उत्तीर्ण हुए। साइंस स्ट्रीम के सत्यम शर्मा, सुंदरम निरंजन और कॉमर्स स्ट्रीम के सिद्धांत डेंगरे, हर्ष जैन ने संयुक्त रूप से 95.6 फीसदी अंक हासिल किए। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के 18 छात्र-छात्राएं 90 फीसदी से अधिक अंकों से पास हुए। जबकि, 50 विद्यार्थियों के 80 प्रतिशत से अधिक नंबर आए। 111 छात्र-छात्राओं ने 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए। चेयरमैन डॉ. रोहिन विश्वनाथन, अंशिता विश्वनाथन, अरविंद विश्वनाथन, शांति विश्वनाथन ने बधाई दी। माउंट लिट्रा जी स्कूल में भी परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। आराध्य श्रीवास्तव ने 96.8 फीसदी अंकों से परीक्षा पास कर स्कूल में पहला स्थान पाया। मानसी, गर्वित सिंह ने संयुक्त रूप से 94.2 अंक पाए। स्कूल के 21 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण की। स्कूल निदेशक डॉ. रोहित पांडेय, प्रशासनिक अधिकारी रिटायर्ड कर्नल एसएस चौहान, अनीता अरोरा, सोनिया दीक्षित ने बधाई दी। आर्यंस स्कूल के आठ से ज्यादा विद्यार्थी 95 प्रतिशत से अधिक अंकों से पास हुए। कृतिका गोस्वामी ने 98.6 फीसदी अंकों से स्कूल टॉप किया। 96.4 फीसदी अंक लाकर हिमांगी शाक्या दूसरे स्थान पर रहीं। द ग्रामोदय इंटरनेशनल सीबीएसई कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। यहां पर भी 10 से अधिक विद्यार्थी 90 फीसदी से अधिक अंक लाकर उत्तीर्ण हुए। स्नोहा ने 95.2 प्रतिशत, सौम्या गुप्ता ने 94.6 फीसदी अंक से इंटरमीडिएट पास किया। सन इंटरनेशनल स्कूल में भी दस से ज्यादा छात्र-छात्राओं के 95 फीसदी से अधिक अंक आए। साइंस स्ट्रीम में देवांश सिंह व देवांश नामदेव के 97.6 प्रतिशत, शशांक सिंह के 97.2 फीसदी और कॉमर्स स्ट्रीम में वंशिका सेठी के 97.6 प्रतिशत, रोहन वालिया के 97.2 फीसदी अंक लाकर स्कूल में बेहतर प्रदर्शन किया। एल्पाइन पब्लिक स्कूल के भी कई छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। 93 प्रतिशत अंकों से प्रियंका गांधी पास हुई। आर्मी पब्लिक स्कूल का रिजल्ट भी शानदार रहा। यहां पर प्रियंका यादव ने 97.4, एश्वर्या मिश्रा ने 96.4 फीसदी अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण की। यहां पर भी ज्यादातर छात्र-छात्राएं 90 फीसदी से अधिक अंकों से पास हुए। ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल में 12 से ज्यादा विद्यार्थी 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक से पास हुए। हनी उपाध्याय ने 95.6 फीसदी अंक लाकर स्कूल टॉप किया।
कुछ स्कूलों का पांच को आएगा रिजल्ट
झांसी में कुछ स्कूलों का रिजल्ट भी रुका हुआ है। बताया गया कि इनका परीक्षा परिणाम पांच अगस्त को आ सकता है। ऐसे में कुछ छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम जानने में एक सप्ताह का और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
सीबीएसई की इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में झांसी के 99.99 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हो गए हैं। रिजल्ट बेहद शानदार रहा है। कुछ छात्रों का रिजल्ट अभी रुका है, वो भी जल्दी आ जाएगा। - प्रीति खत्री, समन्वयक, सीबीएसई बोर्ड।