{"_id":"67bd78bb06f3f0176e0de6d5","slug":"cbi-team-raided-two-places-case-related-to-online-betting-and-bitcoin-in-jhansi-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: सीबीआई की टीम ने दो जगहों पर की छापेमारी, ऑनलाइन सट्टा और बिट कॉइन से जुड़ा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: सीबीआई की टीम ने दो जगहों पर की छापेमारी, ऑनलाइन सट्टा और बिट कॉइन से जुड़ा मामला
Tue, 25 Feb 2025 01:31 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:31 PM IST
सार
दिल्ली से देर रात झांसी पहुंची सीबीआई की टीम ने प्रेमनगर थाना इलाके में रहने वाले दिनेश और धर्मेंद्र के घर पर छापा मारा।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
दिल्ली से देर रात झांसी पहुंची सीबीआई की टीम ने प्रेमनगर थाना इलाके में रहने वाले दिनेश और धर्मेंद्र के घर पर छापा मारा। सीबीआई की टीम के साथ प्रेमनगर पुलिस की टीम भी मौजूद है। बताया गया कि दिल्ली में ऑनलाइन सट्टा और बिट कॉइन से जुड़ी एक बड़ी जालसाजी की वारदात सामने आई है। उसकी जांच के लिए तार से तार जोड़ते हुए सीबीआई की टीम यहां पहुंची है।
विज्ञापन
हालांकि, सीबीआई की टीम फिलहाल कुछ बोलने को तैयार नहीं है। इस संबंध में प्रेमनगर थाने की प्रभारी निरीक्षक सरिता मिश्रा ने बताया कि सीबीआई की टीम दिल्ली से आई है। वहां हुई जालसाजी के मामले में यहां टीम दो लोगों के यहां पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन