{"_id":"5e5976328ebc3ef3e068cfd9","slug":"caught-theif-jhansi-news-jhs161310739","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का पर्स चोरी कर भाग रहीं मां बेटी पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का पर्स चोरी कर भाग रहीं मां बेटी पकड़ीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बस स्टैंड के पास विवाह घर मेें आयोजित शादी समारोह में खाना खाने के दौरान एक बच्ची महिला का पर्स चोरी कर भागने लगी। पीछा कर लोगों ने किशोरी व उसकी मां को पकड़ लिया। मां के पास से चोरी का पर्स भी बरामद हुआ। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
बृहस्पतिवार को थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत खातीबाबा निवासी अभिषेक तिवारी अपनी मां उमा तिवारी के साथ बस स्टैंड के पास स्थित एक विवाह घर में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने गए थे। खाना खाते समय एक किशोरी उनके पास आकर खाना खाने लगी। इसी बीच मौका पाकर किशोरी पर्स चोरी कर भागने लगी। यह देखकर शोर मचाने पर लोगों ने पीछा किया। कुछ ही दूरी पर पहुंचे ही बालिका ने पर्स एक महिला के हाथ में दिया। लोगों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। महिला के हाथ से पर्स भी बरामद हुआ। सूचना मिलते ही सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। जांच में पता चला की किशोरी व पकड़ी गई महिला मां-बेटी है। पुलिस दोनाें को थाने लाई। देर रात पुलिस मामले की पड़ताल करती रही।
अधिकारी की पुत्री को भी बनाया था शिकार
पकड़ी गई बालिका अपनी मां के साथ शादी समारोह में कई चोरियों की घटनाओं को अंजाम दे चुकी है। एक माह पहले स्टेडियम के सामने बने एक होटल से भी एक अधिकारी की पुत्री का पर्स चोरी किया था। इसके अलावा कई विवाह घरों से दर्जनों चोरियां कर चुकी है। पुलिस अन्य घटनाओं की भी जांच कर रही है।