Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Catering services to begin on 37 unreserved trains from December 1st

Jhansi News: 37 अनारक्षित ट्रेनों में एक दिसंबर से शुरू होगी कैटरिंग

Sat, 14 Nov 2026 02:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Catering services to begin on 37 unreserved trains from December 1st
झांसी। रेल मंडल से चलने वाली 37 अनारक्षित ट्रेनों (मेमू) में एक दिसंबर से कैटरिंग व्यवस्था शुरू होने जा रही है। इसके तहत ठेका लेने वाली फर्म रेलवे से तय दरों पर पैक्ड और शील्ड खान-पान की बिक्री करेगी।
विज्ञापन

झांसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों से मेमू ट्रेनों का संचालन होता है। इनसे रोजाना हजारों यात्री आवागमन करते हैं। अब तक इन ट्रेनों में अवैध वेंडर ही चाय-पानी, नाश्ता आदि की बिक्री करते हैं। जिससे लोगों की सेहत से खिलवाड़ की आशंका बनी रहती है। इन पर अंकुश लगाने के लिए मंडल प्रशासन ने अधिकृत कैटरिंग की व्यवस्था शुरू करने का फैसला लिया है। यह व्यवस्था एक दिसंबर से चालू हो जाएगी। इन मेमू ट्रेनों में खानपान की बिक्री पैक्ड व शील्ड पैक्ड होगी। सीनियर डीसीएम अमन वर्मा ने बताया एक दिसंबर से 37 ट्रेनों में कैटरिंग व्यवस्था शुरू होगी।
विज्ञापन


इन ट्रेनों में होगी व्यवस्था शुरू
ट्रेन संख्या 64613 झांसी-बांदा, ट्रेन संख्या 64611 झांसी-मानिकपुर, ट्रेन संख्या 64616 झांसी-ललितपुर, ट्रेन संख्या 64607 झांसी-कानपुर, ट्रेन संख्या 11807 झांसी-आगरा, ट्रेन संख्या 64615 ललितपुर-झांसी, ट्रेन संख्या 64618 ललितपुर-बीना, ट्रेन संख्या 64639 ग्वालियर-बीकापुर, ट्रेन संख्या 64635 ग्वालियर-बीकापुर, ट्रेन संख्या 64637 ग्वालियर-बीकापुर, ट्रेन संख्या 64641 ग्वालियर-इटावा, ट्रेन संख्या 64614 बांदा-झांसी, ट्रेन संख्या 64609 खजुराहो-झांसी, ट्रेन संख्या 64610 झांसी-खजुराहो, ट्रेन संख्या 51813 झांसी-लखनऊ, ट्रेन संख्या 64633 ग्वालियर-इटावा, ट्रेन संख्या 64643 ग्वालियर-भिंड, ट्रेन संख्या ग्वालियर-बीना, ट्रेन संख्या 64636 भिंड-ग्वालियर, ट्रेन संख्या 64636 भिंड-ग्वालियर, ट्रेन संख्या 64638 भिंड-ग्वालियर, ट्रेन संख्या 64640 भिंड-ग्वालियर, ट्रेन संख्या 64647 खजुराहो-ललितपुर, ट्रेन संख्या 64645 खजुराहो-चित्रकूट, ट्रेन संख्या 64650 खजुराहो-महोबा, ट्रेन संख्या 64644 भिंड-ग्वालियर, ट्रेन संख्या 64648 ललितपुर-खजुराहो, ट्रेन संख्या 64649 महोबा-खजुराहो, ट्रेन संख्या 51861 एट-कोंच, ट्रेन संख्या 51862 कोंच-एट, ट्रेन संख्या 51863 एट-कोंच, ट्रेन संख्या 51864 कोंच-एट, ट्रेन संख्या 51865 एट-कोंच, ट्रेन संख्या 51866 कोंच-एट, ट्रेन संख्या 51867 एक-कोंच, ट्रेन संख्या 51868 कोच-एट, ट्रेन संख्या 51869 एट-कोच, ट्रेन संख्या 51870 कोंच-एट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed