{"_id":"587935884f1c1bc156baa26d","slug":"cash-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहिसाब नकदी पर चला डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहिसाब नकदी पर चला डंडा
jhansi
Updated Sat, 14 Jan 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को जिले के पुलिस ने पांच स्थानों से 53.42 लाख रुपये अलग-अलग लोगों से पकड़े। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सक्रिय हुई पुलिस ने पकड़े गए रुपयों का हिसाब न दे पाने पर नकदी जब्त कर ली और आयकर अफसरों को इसकी सूचना दी। रुपये ले जा रहे लोगों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
नवाबाद थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे जेल चौराहा के पास से गुजरने वाली कार सवार बीएचईएल निवासी राहुल शास्त्री के पास से 20 लाख रुपये बरामद किए, जो दो-दो हजार रुपये के नोट थे। राहुल ने बताया कि वह बैंक आफ इंडिया की मऊरानीपुर शाखा में प्रबंधक है। वह शिवाजी नगर की शाखा से रुपये लेकर जा रहे हैं। थाना प्रभारी बीएल यादव के अनुसार वह नकदी से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सके। करीब आधा घंटे बाद पुलिस ने मऊरानीपुर तिराहा पर कार सवार पठौरिया निवासी महेश कुमार वर्मा, सदर बाजार निवासी मुकुल और सीपरी बाजार निवासी दीपक यादव के बैग से 26 लाख रुपये बरामद किए। इनमें दो-दो हजार रुपये के नोटों की 12 गड्डी और एक सौ के नोट की 20 गड्डी मिली।
तीनों ने बताया कि वे एसआईपीएल कंपनी के कर्मचारी हैं और एक्सिस बैंक की मुख्य शाखा से रुपये निकालकर एक्सिस बैंकों के एटीएम में डालने जा रहे थे। जब पुलिस ने उनसे कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सके। सदर बाजार थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे ने बाटा चौराहा के पास कार सवार सीपरी बाजार के अमरीक विहार निवासी कमल सिंह राजपूत के पास से 1.80 लाख रुपये बरामद किए। उन्होंने बताया कि वह ठेकेदारी करते हैं। वह रुपयों के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा सकें।
विज्ञापन
रुपये पकड़े जाने की सूचना पर सीओ सिटी डा. जंग बहादुर यादव और इनकम टेक्स अधिकारी आरएन वर्मा थानों पर पहुंच गए। उन्होंने रुपये जब्त करके जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं, थानेदारों ने पकड़े गए लोगों को शाम के समय निजी मुचलके पर रिहा कर दिया। कोतवाली थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने शुक्रवार की रात लक्ष्मी गेट अंदर निवासी दीपक साहू के पास से 3.18 लाख रुपये बरामद किए। वह रुपयों के बारे में कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने बताया कि वह आरटीओ कार्यालय में एजेंट के भी रूप में काम करता है।
वहीं, मऊरानीपुर पुलिस ने मुहल्ला अल्याई निवासी बर्तन कारोबारी प्रियंक असाटी के पास से दो लाख चवालीस हजार रुपये बरामद किए। ये रकम दो हजार के पांच सौ नोट, पांच सौ के चालीस, सौ के दो सौ नोट और दस के 450 सिक्के हैं।