फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cash including cigarettes worth one lakh was blown away by cutting the shutter of the shop

Jhansi News: दुकान का शटर काटकर उड़ाई एक लाख की सिगरेट समेत नकदी

Sun, 20 Aug 2023 11:47 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Cash including cigarettes worth one lakh was blown away by cutting the shutter of the shop
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। कोतवाली के सुभाषगंज इलाके से चोर एक दुकान का शटर काटकर करीब एक लाख रुपये की सिगरेट समेत नकदी उड़ा ले गए। रविवार सुबह दुकान का शटर कटा देख दुकानदार ने शोर मचाया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में दो चोर बिना नंबर की मोटर साइकिल में पूरा सामान लादकर जाते दिखाई पड़े। फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

सुभाषगंज निवासी ऋषभ एवं संतोष चौरसिया ने पुलिस को बताया कि रोजाना की तरह शनिवार रात वह लोग दुकान बंद करके घर चले गए।
दुकान में नकदी भी रखी हुई थी। रविवार सुबह करीब नौ बजे ऋषभ दुकान खोलने पहुंचा। यहां दुकान की शटर पर तिरपाल पड़ा था। शटर के ताले टूटकर नीचे गिरे हुए थे। यह देख ऋषभ ने शोर मचाया। दुकान के अंदर कीमती सिगरेट वाली आलमारी पूरी खाली थी। सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर दो चोर नजर आए। दुकान मालिक का कहना है कि करीब एक लाख रुपये का सामान एवं नकदी चोरी चली गई। वहीं, कोतवाल संजय गुप्ता का कहना है छानबीन में दस-पंद्रह हजार रुपये के सिगरेट के पैकेट चोरी होने की बात सामने आई। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed