Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Every fifth woman in Jhansi suffers from obesity.

Jhansi News: झांसी में हर पांचवीं महिला मोटापे की शिकार

Mon, 16 Nov 2026 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Every fifth woman in Jhansi suffers from obesity.
प्रशांत शर्मा
विज्ञापन

झांसी। झांसी में हर पांचवीं महिला मोटापे का शिकार है। जिले में 15 से 49 वर्ष की महिलाओं में अधिक वजन या मोटापे की समस्या पिछले पांच सालों में 10.1 फीसदी बढ़ी है। यह स्थिति यह स्थिति नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-6 (एनएफएचएस) में सामने आई है। इसके पीछे डॉक्टर बदलती जीवनशैली और खानपान को कारण बता रहे हैं।
वर्ष 2019-21 एनएफएचएस-5 की रिपोर्ट में झांसी में 12.6 प्रतिशत महिलाएं अधिक वजन या मोटापे की शिकार थीं। 2023-24 के एनएफएचएस-6 की ताजा रिपोर्ट यह आंकड़ा बढ़कर 22.7 प्रतिशत पहुंच गया है। सर्वेक्षण में महिलाओं के बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) के आधार पर पोषण की स्थिति का आकलन किया गया है। बीएमआई 25 या इससे अधिक होने पर महिला को अधिक वजन या मोटापे की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, महिलाओं में बढ़ते वजन के पीछे कई कारण हो सकते हैं। बदलती दिनचर्या के चलते शारीरिक गतिविधियों में कमी, लंबे समय तक बैठकर काम करना, नियमित व्यायाम न करना और जरूरत से ज्यादा कैलोरी वाला भोजन प्रमुख कारण हैं। फास्ट फूड, तली-भुनी चीजें और अधिक चीनी का सेवन भी वजन बढ़ा सकता है। इसके अलावा गर्भावस्था के बाद वजन नियंत्रित नहीं कर पाना, उम्र के साथ होने वाले हार्मोनल बदलाव, नींद की कमी और तनाव भी वजन बढ़ने में भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम वजन वाली महिलाओं का प्रतिशत भी बढ़ा

एक ओर जहां अधिक वजन वाली महिलाओं का प्रतिशत बढ़ा हैं। वहीं, सामान्य से कम वजन वाली महिलाओं का आंकड़ा भी बढ़ा है। एनएफएचएस-5 में 18.7 प्रतिशत महिलाएं सामान्य से कम वजन की श्रेणी में थीं। एनएफएचएस-6 में यह आंकड़ा बढ़कर 23.6 प्रतिशत हो गया। यानी जिले में एक तरफ अधिक वजन की समस्या बढ़ रही है तो दूसरी तरफ कम वजन वाली महिलाओं का प्रतिशत भी बढ़ा है। सर्वेक्षण के ये आंकड़े बताते हैं कि महिलाओं के पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति में असमानता बनी हुई है। एक वर्ग अधिक वजन की समस्या से जूझ रहा है तो दूसरे वर्ग में कम वजन की समस्या सामने आ रही है।


गर्भवती होने में अड़चन से लेकर शिशु के कमजोर होने का खतरा
वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. संजया शर्मा का कहना है कि मोटापे की वजह से महिलाओं में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। अधिक वजन की महिलाओं को गर्भवती होने में भी कई समस्याएं आती हैं। इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान वह हाईपरटेंशन की चपेट में आ सकती हैं। इससे गर्भस्थ शिशु के कमजोर होने का खतरा भी बढ़ जाता है। मोटापे के चलते महिलाओं को पीसीओडी यानी पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज भी हो सकती है। इसके अलावा भी मधुमेह की चपेट में आने से लेकर कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।

ऐसे नियंत्रित कर सकते हैं वजन
- देर रात तक न जागें और पर्याप्त नींद लें।
- रोजाना कम से कम 30 मिनट तेज चलें और व्यायाम करें।
- हरी सब्जियां, दाल, साबुत अनाज और मौसमी फल का सेवन करें।
- अधिक चीनी, नमक, तली-भुनी चीजों और मीठे पेय का सेवन सीमित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed