{"_id":"6aabfe65fe76f7aac508633f","slug":"case-of-woman-s-death-due-to-snakebite-cmo-inspects-katera-phc-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से महिला की मौत का मामला: सीएमओ ने किया कटेरा पीएचसी का निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से महिला की मौत का मामला: सीएमओ ने किया कटेरा पीएचसी का निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
Thu, 17 Sep 2026 08:21 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 17 Sep 2026 08:21 PM IST
सार
सीएमओ ने लापरवाह डॉक्टर पर सख्त विभागीय कार्रवाई और अन्य कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। अनुपस्थित स्टाफ और देर से आने वाले डॉक्टर का एक दिन का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
कटेरा पीएचसी में सीएमओ।
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटेरा में इलाज न मिलने से सर्पदंश पीड़ित पूनम की मौत होने पर परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही पर गंभीर आरोप लगाए थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी शिशिर पुरी ने कटेरा पहुंचकर मामले की जांच की और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
16 सितंबर को तड़के करीब एक बजे गढ़ीपुरा निवासी पूनम को सर्प ने डसा था। सुबह 8:20 बजे परिजन उन्हें कटेरा पीएचसी ले गए, पर वहां केवल चौकीदार गोविंद मौजूद थे। चिकित्सक और स्टाफ नर्स सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित थे। इलाज न मिलने पर परिजन महिला को 8:55 बजे बंगरा स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया। सीएमओ की जांच में पता चला कि सर्पदंश के इलाज के लिए एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध था। लेकिन डॉक्टर करीब 8:55 बजे केंद्र पर पहुंचे, जिससे इलाज में देरी हुई। सीएमओ ने स्टाफ के समय पर ओपीडी में न आने को बर्दाश्त न करने की बात कही।
सीएमओ ने लापरवाह डॉक्टर पर सख्त विभागीय कार्रवाई और अन्य कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। अनुपस्थित स्टाफ और देर से आने वाले डॉक्टर का एक दिन का वेतन रोका गया है। उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए एक समिति गठित की गई है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बंगरा केके राजपूत को प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और वीडियो कॉल से स्टाफ की उपस्थिति प्रमाणित करने को कहा गया है। वहीं, सीएचसी बंगरा के निरीक्षण में भी 2 कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिन पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
पीएचसी में सीएमओ शिशिर पुरी...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन