फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Case filed against woman for trying to convert religion

Jhansi News: धर्मांतरण की कोशिश करने के मामले में महिला पर मुकदमा दर्ज

Thu, 13 Mar 2025 10:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Case filed against woman for trying to convert religion

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। शहर कोतवाली में नाबालिग का धर्मांतरण करने की कोशिश के मामले में एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि महिला ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर रोजे रखवाए और नमाज भी पढ़ाई। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।



बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली में एक व्यक्ति ने शिकायती पत्र दिया, जिसमें बताया कि उसके पड़ोस में मंसूर की पत्नी शहनाज उर्फ शना रहती है। शहनाज ने उसकी 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर समझाया कि रोजा रखने से उसके घर की तरक्की होगी और वह अमीर हो जाएगी। इसके अलावा महिला ने बेटी को यह भी बताया कि रोजा रखने पर उसकी उचित मदद की जाएगी। महिला की बातों में आकर बेटी ने तीन-चार रोजे रखे और नमाज भी पढ़ी। पिता ने बताया कि इस बात की जानकारी होने पर उसने विरोध किया और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। पिता ने बताया बृहस्पतिवार को वह काम पर गया हुआ था। इसी बीच शहनाज उसके घर पहुंच गई और उसके भाई के कमरे की अंदर से कुंडी लगाकर फंदे पर लटकने लगी। इस पर भाई ने डायल 112 के जरिये पुलिस बुला दी। पुलिस के आने पर शहनाज झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए मौके से भाग गई।
विज्ञापन


सीओ सिटी स्नेहा तिवारी ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ धर्म परिवर्तन की कोशिश करने का मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं बाद राष्ट्रभक्त संगठन के अध्यक्ष अंचल अड़जरिया ने मामले की सूचना सीओ सिटी को दी। संगठन की ओर से पुलिस से आरोपी महिला को जेल भेजे जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed