फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Case filed against the reward accused arrested in the encounter

Jhansi News: मुठभेड़ में गिरफ्तार इनामी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Sun, 28 Sep 2025 06:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:24 AM IST
विज्ञापन
Case filed against the reward accused arrested in the encounter
ललितपुर। शुक्रवार को थाना सौजना क्षेत्र में महिला दरोगा ने व्यापारी के अपहरण का प्रयास करने के मामले में वांछित दो इनामी आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

कस्बा नाराहट में 8 सितंबर को व्यापारी लक्ष्मीनारायण गुप्ता को बाइक पर बहाने से बैठाकर उनके अपहरण का प्रयास हुआ था। नाराहट पुलिस ने 13 सितंबर को मुठभेड़ में बदमाश अजय के पैर में गोली लगने के बाद उसे व उसके दो साथियों राज और माेनू को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में धर्मेंद्र उर्फ पुपला और शिवा निवासी जहानाबाद जनपद फतेहपुर हाल निवासी नरेगा मोहल्ला थाना पृथ्वीपुर जनपद निवाड़ी मध्य प्रदेश वांछित चल रहे थे। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने दोनों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार रात को थानाध्यक्ष सौजना पारुल चंदेल क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी, तब ग्राम मैगुआ के पास लहरन तिराहा के समीप हुई मुठभेड़ के बाद धर्मेंद्र व शिवा को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में धर्मेंद्र के पैर में गोली लगी थी। मेडिकल कॉलेज में उसे भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

-------
पुलिस के रुकने का इशारा करते ही कर दिया था फायर
पुलिस जब ग्राम मैगुवा रोड पर लहरन तिराहा के पास संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी, तभी महिला थानाध्यक्ष पारुल चंदेल का सामना बाइक पर आ रहे इनामी आरोपी धर्मेंद्र व शिवा से हो गया था। पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया था तो आरोपियों ने उन पर फायर कर दिया था। जवाबी कार्रवाई में आरोपी धर्मेंद्र के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि महिला दरोगा ने साहस का परिचय देते हुए दो इनामी आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed