{"_id":"66f3e91c3d9261ed6d0a0baa","slug":"case-filed-against-reelbaaz-youth-who-harassed-an-old-man-in-jhansi-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीलबाज पर मुकदमा: झांसी में बुजुर्ग को कर रहा था परेशान, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो; मामला हुआ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीलबाज पर मुकदमा: झांसी में बुजुर्ग को कर रहा था परेशान, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो; मामला हुआ दर्ज
Wed, 25 Sep 2024 04:12 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 25 Sep 2024 04:12 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के झांसी में एक रीलबाज शख्स की करतूत सामने आई है। जहां एक शख्स ने बुजुर्ग को रील बनाने के दौरान परेशान कर दिया। इतना ही नहीं अशोभनीय वीडियो बना डाला।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
नवाबाद पुलिस ने एक और रील बाज युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस रीलबाज युवक ने कुछ दिन पहले एक बुजुर्ग को परेशान करते हुए एक रील बनाई थी। बाद में उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। बुजुर्ग की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सदर बाजार के भगवंतपुरा निवासी बाबू लाल परिहार ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले वह अपने सब्जी मंडी स्थित दुकान पर बैठा था। उसी इस समय प्रेम नगर के राजगढ़ मोहल्ला निवासी मुकेश अहिरवार आया। सब्जी खरीदने के बहाने उसे परेशान करने लगा।
विज्ञापन
उसने अशोभनीय वीडियो बना लिया। उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। अपलोड होने के कुछ दिन बाद उसके बेटे ने यह वीडियो उसे दिखाया। वीडियो देखकर उसे शर्मिंदगी हुई। नवाबाद थाने पहुंचकर उसने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है। बता दें कुछ दिन पहले भी एक रीलबाज युवक ने बुजुर्ग को परेशान करते हुए एक रील बनाई थी। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसका चालान भी किया था।