फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Carore spend after that not solve garbage problem

करोड़ों खर्च कर दिए, कूड़े का निस्तारण नहीं हुआ

Wed, 19 Aug 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Carore spend after that not solve garbage problem
झांसी। नगर निगम में कूड़े के नाम पर करोड़ों के खेल हुए हैं। कूड़े के निस्तारण के नाम पर निगम के अधिकारियों ने बड़ा घालमेल कर दिया। नगर निगम ने मसीहा गंज के समीप मैला की टोरिया में कूड़े के जैविक निस्तारण पर तीन करोड़ रुपये खर्च कर दिए, लेकिन एक दिन भी कूड़े का निस्तारण नहीं किया गया। क्षेत्र के लोगों ने मामले में नगर आयुक्त और एनजीटी से शिकायत की है।
विज्ञापन

महानगर के मैला की टोरिया में नगर निगम का कूड़ा डंप किया जाता था। यहां आज भी कूड़े का ढेर है। यहां आसपास के लोगों ने विरोध किया तो साल 2018 में नगर निगम ने कूड़े के जैविक निस्तारण के लिए एक कंपनी से अनुबंध किया। लेकिन यहां पर एक दिन भी कूड़े का निस्तारण नहीं किया गया। जबकि निगम से कंपनी को तीन करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया। आलम यह है कि यहां रोज कूड़ा डंप किया जाता है। साथ ही रात को कूड़े में आग लगा दी जाती है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है। क्षेत्र के हेमंत कुमार बताते हैं कि मैला की टोरिया के आसपास एक हजार मकान बने हुए हैं। कूड़ा निस्तारण के लिए यहां नगर निगम ने अनुबंध किया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। कूड़े से उठने वाली बदबू से जीना दूूभर हो गया है। इसे लेकर एनजीटी से शिकायत की है।
विज्ञापन

40 बार शिकायत की, हर बार गलत रिपोर्ट
क्षेत्र के लोगों ने करीब 40 बार नगर निगम के अधिकारियों से ठेकेदार की मनमानी की शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की गई, तो हर बार गलत रिपोर्ट लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने लिया संज्ञान
नगर आयुक्त अवनीश राय ने मामले में संज्ञान लिया है। उन्होंने शिकायत मिलने के बाद जोनल सेनेटरी आफिसर को मौके पर भेजा। नगर आयुक्त ने मामले की जांच की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed