फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Carefully buy Mawa the laboratory claimed adulteration in all 31 samples

ध्यान से खरीदिए मावा: प्रयोगशाला ने किया सभी 31 नमूनों में मिलावट का दावा

Mon, 07 Mar 2022 02:49 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 07 Mar 2022 02:49 AM IST
सार

होली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में मिलावटखोर बड़े पैमाने पर मिलावट का माल बाजार में खपाने की तैयारी में हैं। इस पर्व पर गुझिया, मिठाइयां, नमकीन खूब खाई और खिलाई जाती हैं।

विज्ञापन
Carefully buy Mawa the laboratory claimed adulteration in all 31 samples
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

होली पर मावा का इस्तेमाल सर्वाधिक गुझिया बनाने में किया जाता है। क्योंकि घर घर पकवान बनते हैं लिहाजा मावा की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावटी मावा बड़े पैमाने पर बेचा जाता है। अगर प्रशासनिक रिपोर्ट को देखेंगे तो पता चलेगा कि अप्रैल 2021 से जनवरी 2022 तक मावा के 31 सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए थे। खास बात यह है कि सभी नमूने फेल आए हैं। मावा में बड़े पैमाने पर मिलावट पाई गई है।

विज्ञापन


होली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में मिलावटखोर बड़े पैमाने पर मिलावट का माल बाजार में खपाने की तैयारी में हैं। इस पर्व पर गुझिया, मिठाइयां, नमकीन खूब खाई और खिलाई जाती हैं। ऐसे में मावा, घी, तेल, रिफाइंड आदि की खपत काफी बढ़ जाती है। जिले में किस खाद्य पदार्थ में कितनी मिलावट की जा रही है, ये बात खाद्य प्रशासन विभाग की चेकिंग से साबित हो रही है।
विज्ञापन


अप्रैल 2021 से जनवरी 2022 की रिपोर्ट में सबसे ज्यादा मिलावट मावा और घी में सामने आई है। मावा के सभी 31 और घी के सभी 5 नमूने प्रयोगशाला में हुई जांच में फेल मिले हैं। वहीं, पनीर के 19 में आठ और मिठाइयों के 45 में से 25 सैंपल फेल हो गए हैं। ऐसे में होली पर खाद्य पदार्थों की खरीददारी करते समय ये विशेष ध्यान देने की जरूरत है कि कहीं आप मिलावटी सामान तो नहीं ले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसके कितने सैंपल हुए फेल
खाद्य सामग्री नमूने लिए फेल हुए
मस्टर्ड ऑयल 70 19
रिफाइंड 27 15
वनस्पति 2 1
नमकीन 21 15
मावा 31 31
होली के मद्देनजर बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। किसी भी हाल में मिलावटी पदार्थ नहीं बिकने दिया जाएगा। - हरिमोहन श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त, खाद्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed