{"_id":"670f326ca6f0c2d7fbbb3d738807cfdd","slug":"careful-the-team-will-be-tkada-today-nni-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! आज तकादा करने आएगी ननि की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! आज तकादा करने आएगी ननि की टीम
झांसी/ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रविवार की छुट्टी है तो बेफिक्र मत रहिए। यदि आप ने अपना हाउस टैक्स जमा नहीं किया है तो नगर निगम की टीम आपका दरवाजा खटखटा सकती है। नगर निगम ने बकायेदारों से वसूली के लिए दो टीमें गठित कर दी हैं। यह टीमें रविवार से ही घर-घर जाकर वसूली करेंगी।
कर एवं करेत्तर वसूली की समीक्षा को लेकर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मासिक लक्ष्य 1987 लाख के सापेक्ष 1310 लाख रुपये वसूली होने की जानकारी दी गई। इस पर उन्होंने कर अधीक्षकों को वसूली में तेजी लाने व वसूली कैंप लगाने के निर्देश दिए।
वार्ड वार वसूली की समीक्षा करते हुए उन्होंने तीन कर अधीक्षकों को नियमित कैंप न लगाने व वसूली के कार्य में लापरवाही बरतने का दोषी पाया। उन्होंने कर अधीक्षक गोपाल कृष्ण दुबे, कन्हैयालाल वर्मा, अमोलक यादव के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि के लिए संस्तुति की।
विज्ञापन
अपर नगर आयुक्त ने बताया कि महानगर में 145 लोगों ने तब से हाउस टैक्स जमा नहीं किया है, जब से झांसी को नगर निगम का दर्जा मिला है। इन लोगों पर पहले से भी बकायेदारी चली आ रही है, जो लाखों रुपये में पहुंच गई है। इसी तरह 25 सरकारी विभाग भी संपत्ति कर के बड़े बकायेदार हैं।
सभी पर नगर निगम का करोड़ों रुपये बकाया है। इन बकायेदारों से वसूली करने के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। दोनों टीमों में एक-एक प्रभारी के साथ कर अधीक्षक, लिपिक व एक-एक सहायक शामिल होंगे। यह टीमें रविवार से ही बकायेदारों का दरवाजा खटखटाएंगी और उनसे तकादा करेंगी। टीमें सभी को टैक्स जमा करने के लिए एक सप्ताह का समय देंगी। एक सप्ताह में बकाया राशि जमा न करने पर संबंधितों के खिलाफ रिकवरी चालान जारी किया जाएगा।